Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेल यात्रियों के सच्चे रक्षक, रेलवे सुरक्षा बल ने जनवरी से मई 2022 तक कई लोगों की जान बचाई

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Jun 12, 2022 | 04:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान 24 घंटे सतर्कता से न केवल रेलवे संपत्तियों (Railway Properties) की सुरक्षा करते हैं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात अन्य रेल कर्मचारियों की मदद से रेलवे यात्रियों (Railway Passengers) की जान भी बचाने में सदैव अग्रणी रहते है। मध्य रेलवे (Central Railway) के आरपीएफ कर्मियों (RPF Personnel) ने “मिशन जीवन रक्षक” के तहत जनवरी से मई 2022 तक मध्य रेलवे पर अब तक 31 लोगों की जान बचाई है, और कभी-कभी तो इस कार्य में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर इस प्रकार के साहसिक कार्यों को अंजाम दिया है। जीवन रक्षा करने वाली इन घटनाओं के कुछ दृश्य प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में बहुत चर्चित हुए हैं और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए हैं।

मध्य रेल के आरपीएफ कर्मियों ने 52 यात्रियों की जान बचाई

इन 31 घटनाओं में से अकेले मुंबई मंडल में जीवनरक्षक घटनाओं के 16 मामले दर्ज किए गए। भुसावल और नागपुर मंडल में जीवन रक्षक घटनाओं के प्रत्येक में 6-6 मामले सामने आए हैं। पुणे मंडल पर 2 जीवनरक्षक घटना के मामले और सोलापुर मंडल में जीवन रक्षक घटना का एक मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 के दौरान भी मध्य रेल के आरपीएफ कर्मियों ने 52 यात्रियों की जान बचाई, जिनमें से 35 मामले मुंबई मंडल पर ही दर्ज किए गए।

यात्रियों की सुरक्षा पर पैनी नजर

रेलवे सुरक्षा बल के इन जवानों को विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जैसे यात्रियों और रेलवे संपत्तियों के विरुद्ध होने वाले अपराध, चरमपंथी हिंसा, ट्रेन की आवाजाही में बाधा, लापता बच्चों को छुड़ाना और ट्रेनों और रेलवे परिसर में नशीले पदार्थ जब्त करना, यात्रियों के सामान की बरामदगी आदि।  वे यात्रियों की सुरक्षा पर भी कड़ी नजर रखते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

प्रिंसिपल ने दोस्तों के सामने PVC पाइप से पीटा, जलगांव में 20 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

जलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन

रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत

जलगांव में खेत पर ही टमाटर खेती की नई तकनीकें, कम पानी, कम लागत में बंपर पैदावार का लाइव डेमो

ज्यादातर मामलों में सतर्क आरपीएफ ने उन यात्रियों की जान बचाई है, जो कभी-कभी लापरवाही करते हैं और चलती ट्रेनों में चढ़ते या उतरते समय खतरे का सामना करते हैं। कई बार व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या का प्रयास करते हुए लोगों की जान बचाई गई है। लेकिन अंत में, जीवनरक्षकों के इस कार्य का परिणाम आरपीएफ कर्मियों के प्रति आभार, और कृतज्ञता जो शब्दों से परे है। यात्रियों के परिजनों द्वारा-द्वारा प्रकट किया जाता है । 

Railway protection force true protector of railway passengers saved so many lives from january to may 2022

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2022 | 04:32 PM

Topics:  

  • Jalgaon
  • RPF

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.