‘कोई रिस्क नहीं लूंगा...’, कभी खुशी कभी गम 2 पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, टूटे फैंस के सपने

Karan Johar Interview: ‘कभी खुशी कभी गम 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं है।
Karan Johar on Kabhi Khushi Kabhie Gham 2 sequel
कभी खुशी कभी गम 2 पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kabhi Khushi Kabhie Gham Sequel: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक कभी खुशी कभी गम के सीक्वल को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर वही स्टारकास्ट और फैमिली ड्रामा बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। लेकिन अब इन अटकलों पर खुद फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने विराम लगा दिया है।

‘कभी खुशी कभी गम 2’ पर करण जौहर का बड़ा खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने साफ शब्दों में कहा कि वह इस फिल्म का दूसरा भाग बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ‘कभी खुशी कभी गम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों का खजाना है, जिसे दर्शकों ने कई पीढ़ियों तक जिया है। ऐसे में इसका सीक्वल बनाना उनके लिए एक बड़ा जोखिम होगा।

करण ने कहा, “हर फिल्म में कुछ कमियां होती हैं, लेकिन ‘कभी खुशी कभी गम’ उन फिल्मों में से है, जिसने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। मैं इस फिल्म का सीक्वल बनाकर उसकी विरासत को खतरे में नहीं डालना चाहता।”

दरअसल, K3G 2 की खबरें उस समय तेज हुईं जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म एक बड़े पैमाने की फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें मल्टी-स्टार कास्ट नजर आएगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म में दो मेल और दो फीमेल लीड होंगे और इसकी कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी। इसी के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि यह ‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल हो सकता है।

सीक्वल की अटकलों को पूरी तरह किया खारिज

हालांकि, करण जौहर ने इन सभी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ को लेकर भी फिलहाल कोई स्पिन-ऑफ या नया प्रोजेक्ट नहीं बन रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की पिछली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिलहाल फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com