Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: जलगांव में होगा भव्य आयोजन, उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाले मंडलों को मिलेगा इनाम

जलगांव में सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट झांकी और अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कार देने का ऐलान भी किया गया है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 17, 2025 | 03:44 PM

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर आयोजन को लेकर हुई समिति की बैठक (फोटो: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस अवसर महाराष्ट्र समेत पूरे देश में जगह-जगह आयोजन किए जाते हैं। जलगांव में सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति द्वारा पिछले 20 वर्षों से शिवजयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक एकता, छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास का प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी समिति ने कई महत्वपूर्ण उपक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें शिवजयंती शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई बैठक में प्रतिभा शिंदे को सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

शिवजयंती के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जलगांव में 18 फरवरी को शाम को जिजाऊ ब्रिगेड की मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जो शिवाजी स्टेडियम से प्रारंभ होकर महात्मा फुले, छत्रपति शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं को नमन करते हुए शिवस्मारक पर समाप्त होगी।

MPL की ओर से शिवकालीन वस्तु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। 19 फरवरी को सुबह शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिसके तहत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार जलगांव शहर के विभिन्न शिवजयंती मंडलों की शोभायात्राओं को एक निर्धारित मार्ग पर एकत्रित होकर खानदेश मॉल से होते हुए शिवस्मारक तक लाने की अपील की गई है।

झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के लिए उत्कृष्ट झांकी और शोभायात्रा प्रस्तुत करने वाले मंडलों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • प्रथम पुरस्कार – 20,000 रुपए
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹15,000 रुपए
  • तृतीय पुरस्कार – ₹10,000 रुपए

इसके अलावा, उत्कृष्ट सजावट, सर्वश्रेष्ठ जीवंत झांकी, उत्कृष्ट लिझीम पथक (ड्रम ग्रुप), अनुशासित आयोजन, सामाजिक संदेश देने वाले प्रदर्शन जैसी 5 श्रेणियों में 5,000 रुपए के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सभी समुदायों से शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन की अपील

शिवजयंती उत्सव समिति ने सभी धर्मों और जातियों के लोगों से मिलकर इस पर्व को शांति और एकता के साथ मनाने की अपील की है। बैठक में छावा फिल्म को टैक्स-फ्री करने और राहुल सोलापुरे की गिरफ्तारी की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य

इस बैठक में सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति के स्वागताध्यक्ष करीम भाई सालार, कार्याध्यक्ष कैलास आप्पा सोनवणे, सचिव राम रवींद्रनाथ पवार, कोषाध्यक्ष सचिन पांडे, उपाध्यक्ष रोहित निकम, लीना ताई पवार, जयश्री ताई महाजन, मुकुंद सपकाल, निलेश पाटिल, विष्णु भंगाले समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mandals presenting excellent tableau in jalgaon on chhatrapati shivaji maharaj jayanti will be rewarded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2025 | 03:17 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
  • Jalgaon News

सम्बंधित ख़बरें

1

उम्मीदवार ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पहनाया भाजपा का दुपट्टा, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

2

जलगांव की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2-3 किलोमीटर दूर से दिख रहे धुएं के गुब्बारे

3

अमलनेर में 20 सहकारी संस्थाओं के चुनाव पर संकट, कर्मचारियों पर बढ़ेगा बोझ

4

10 नवंबर का इतिहास : अफजल खान के वध से परिवहन दिवस तक…इतिहास और विज्ञान का संगम का दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.