शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में दिया जहर, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

New Bride Poisons Food In Maharashtra: जलगांव में शादी के तीसरे दिन नई-नवेली दुल्हन द्वारा पति और परिवार को खाने में जहर देने की सनसनीखेज घटना। पुलिस ने आरोपी दुल्हन समेत दो महिलाओं को किया गिरफ्तार।
maharashtra jalgaon bride poisons husband family arrested
पारोला पुलिस स्टेशन जलगांव(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शादी के तीसरे दिन पति और परिवार को खाने में दिया जहर

  • दुल्हन द्वारा गहने और नकदी लेकर साथी महिला के साथ फरार होना

  • ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस द्वारा दोनों महिलाएं गिरफ्तार

Maharashtra Bride Poisons Husband Family: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की।

इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गहने और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन

यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है। बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।

तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

maharashtra jalgaon bride poisons husband family arrested
चलती एम्बुलेंस से स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरा मरीज; पिंपरी-चिंचवाड़ में लापरवाही की हद पार, Video वायरल

ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने दबोचा

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया। गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया।

maharashtra jalgaon bride poisons husband family arrested
चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख की ठगी, पुणे में मामला दर्ज

झारखंड की हैं आरोपी महिलाएं

आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है। उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं। इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं। बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था।

- एजेंसी इनपुट से

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com