चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख की ठगी, पुणे में मामला दर्ज

ECI Officer Fraud Case: पुणे में ECI का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर हुई इस साइबर धोखाधड़ी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
pune election commission officer fraud elderly cheated 8 lakh case registered
साइबर फ्रॉड(सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख की ठगी हुई।

  • ठग ने दस्तावेज मेल न खाने का झांसा देकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया।

  • वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी का यह पुणे में दूसरा मामला सामने आया है।

Pune Election Commission Officer Fraud: पुणे के मुंधवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी।

पुणे के घोरपड़ी इलाके के रहने वाले जितेंद्र कुमार आहूजा ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ईसीआई अधिकारी बनकर आहूजा का भरोसा जीता। उसने आहूजा से कहा कि उनके दस्तावेज मेल नहीं खा रहे हैं। फिर उसने आहूजा को एक लिंक भेजा और उनसे अपनी जानकारी भरने को कहा।

मोबाइल का एक्सेस लेकर उड़ाई रकम

आरोप है कि आरोपी ने लिंक के जरिए आहूजा के मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया और उनसे 8 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की। यह घटना 1 और 3 अक्टूबर के बीच हुई। यह इस तरह का दूसरा मामला है, जो रविवार को सामने आया।

इससे पहले दिन में येरवडा पुलिस ने बताया कि पुणे में एक व्यक्ति ने खुद को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का अधिकारी बताकर 80 वर्षीय बुजुर्ग का वोटर कार्ड अपडेट करने के बहाने उनसे ऑनलाइन पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस घटना के संबंध में पुणे के लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

pune election commission officer fraud elderly cheated 8 lakh case registered
चलती एम्बुलेंस से स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरा मरीज; पिंपरी-चिंचवाड़ में लापरवाही की हद पार, Video वायरल

रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया गया निशाना

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कंजाशेरी वैद्यनाथन वेंकटेशन (80) पुणे शहर के येरवडा इलाके में रहने वाले एक ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। आरोपी ने उन्हें चुनाव आयोग के ऑफिस से होने का दावा करते हुए फोन किया और कहा कि उन्हें अपना वोटर कार्ड अपडेट करने की जरूरत है।

pune election commission officer fraud elderly cheated 8 lakh case registered
MPSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर भड़के रोहित पवार, छात्रों के बजाय मुझ पर दर्ज करें मामला

एपीके फाइल डाउनलोड कराकर चुराए पासवर्ड

इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल डाउनलोड होने के बाद आरोपी ने पीड़ित की मोबाइल स्क्रीन का एक्सेस हासिल कर लिया, उनके बैंकिंग पासवर्ड चुरा लिए और धोखाधड़ी से 5 लाख रुपए निकाल लिए। लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का पूरा नाम और पता अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों मामलों की जांच अभी चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com