जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट: NCP और शिवसेना में संघर्ष, किसके लिए होगी जीत की राह आसान
जलगांव ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में जलगांव जिले के धरनगांव तालुका और जलगांव तालुका के कनाल्डे, असोदा, जलगांव, नशीराबाद और म्हसावद राजस्व मंडल शामिल हैं। 2008 के बाद से इस सीट पर एक बार राष्ट्रवादी कांग्रेस और दो बार शिवसेना के विधायक चुने गए।
- Written By: किर्तेश ढोबले
जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
जलगांव: महाराष्ट्र में चुनावी मौसम शुरू हो गया है। यहां फिलहाल तो औपचारिक तौर पर चुनावों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन तमाम दल जीत दर्ज करने के लिए जद्दोजहद में लगे हुए हैं। चुनाव के लिए राजनीतिक दलों और नेताओं ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ नेता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं तो कुछ विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर जनता से मेल जोल बढ़ा रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र की सियासत बड़े उलटफेर होने के संभावना जताई जा रही है। चुनावी मौसम के इस दौर में आज हम जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट के बारे में बात करने वाले हैं।
जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के राज्य विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जलगांव ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में जलगांव जिले के धरनगांव तालुका और जलगांव तालुका के कनाल्डे, असोदा, जलगांव, नशीराबाद और म्हसावद राजस्व मंडल शामिल हैं। 2008 के बाद से इस सीट पर एक बार राष्ट्रवादी कांग्रेस और दो बार शिवसेना के विधायक चुने गए। हालांकि, पांच साल में महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ हुआ है, उसको देखते हुए इस बार महाराष्ट्र बड़ा उलटफेर होने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। चुंकी शिवसेना को दो गुट और एनसीपी के दो गुटों में बंटने के बाद इस सीट पर इस बार में चुनाव रोमांच देखने को मिल सकता है। जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक गुलाबराव पाटिल है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर पूर्व विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने बनाई पकड़, इस बार क्या होंगे समीकरण
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
जलगांव ग्रामीण विधानसभा में जातीय समीकरण
जलगांव ग्रामीण विधानसभा में सामान्य कैटेगिरी के लिए है। जलगांव ग्रामीण में एससी मतदाता लगभग 24,433 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 7.61% हैं। वहीं, एसटी मतदाता लगभग 60,455 हैं, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 8.3 % हैं। जबकि, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 26,648 है। जलगांव ग्रामीण विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 8.3 है। जलगांव ग्रामीण विधानसभा में शहरी मतदाता लगभग 29,184 हैं। 2019 के संसद चुनाव के अनुसार जलगांव ग्रामीण विधानसभा के कुल 3,21, 059 मतदाता वोट करते है।
पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे
- साल 2019 के चुनाव में शिवसेना के गुलाबराव रघुनाथ पाटील ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। जलगांव ग्रामीण विधानसभा के चुनाव में गुलाबराव को 105795 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर प्रकाश अत्तरदे को 59066 वोट मिले थे।
- साल 2014 के चुनाव में गुलाब रघुनाथ पाटील पहली बार जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 84020 वोट मिले थे। जबकि अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के देवकर गुलाबराव बाबूराव को 52653 वोट मिले थे।
- साल 2008 के बाद उसके अगले साल 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। साल 2009 में सीट गठन के बाद पहली बार ही राष्ट्रवादी कांग्रेस का विधायक ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में गुलाबराव बाबूराव देवकर को 71,556 वोट मिले थे। जबकि शिवसेना के गुलाब रघुनाथ पाटील को 66994 वोट ही मिल सके।
