जलगांव के शिरसोली रोड पर कचरे के ढेर, प्रमुख मार्ग बना डंपिंग ग्राउंड; प्रशासन की अनदेखी से परेशान लोग
Jalgaon Shirsoli Road Garbage Issue: जलगांव के शिरसोली रोड पर सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर से मार्ग डंपिंग ग्राउंड में बदल गया है। लोगों की आवाजाही के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से नागरिक परेशान हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Garbage Issue ( Source: Social Media )
Civic Problem Jalgaon Maharashtra: जलगांव 24 मार्च। शहर के प्रमुख मार्गों में से एक, शिरसोली रोड अब अपनी सुंदरता के लिए नहीं बल्कि कचरे के पहाड़ों के लिए पहचाना जाने लगा है। श्रीकृष्ण लॉन से लेकर जुना जकात नाका तक सड़क के दोनों किनारों पर जमा गंदगी के ढेर ने इस मार्ग को ‘डंपिंग ग्राउंड’ में तब्दील कर दिया है।
रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद प्रशासन की अनदेखी स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। कभी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मेहरुण तलाव के सानिध्य के कारण मशहूर यह मार्ग अब बदहाली का शिकार है।
सड़क के कंक्रीटीकरण के बाद यहां यातायात का दबाव बढ़ा है। इसी मार्ग पर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जैन हिल्स जैसी महत्वपूर्ण संस्था स्थित है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से लोग आते हैं। साथ ही नासिक और पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह एक मुख्य संपर्क मार्ग है।
सम्बंधित ख़बरें
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
अकोला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
दुर्घटनाओं को न्योता
सड़क किनारे खुले में फेंका गया कचरा तेज हवा चलने पर उड़कर सीधे वाहन चालकों के सामने आ जाता है। उड़ता हुआ प्लास्टिक और कचरा अक्सर दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में चला जाता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सामाजिक संगठनों द्वारा यहां किए गए वृक्षारोपण के प्रयास भी इस कचरे के नीचे दबकर दम तोड़ रहे है।
यह भी पढ़ें:-स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई, धुले में सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़
क्या ‘स्वच्छ जलगांव’ का नारा केवल कागजों पर है?
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खुलेआम कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम या संबंधित विभाग कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर रहा है। ‘स्वच्छ जलगांव, सुंदर जलगांव के बड़े-बड़े दावे इस सड़क पर आकर खोखले साबित हो रहे हैं। डर और कानून का अभाव कचरा फेंकने वालों के मनोबल को और बढ़ा रहा है।
