गंदगी और बदबू से त्रस्त जलगांव के लोग, 25 दिन से सुअरों का उत्पात; नगर म से मांगी कार्रवाई की मांगी
Jalgaon Municipal Corporation: जलगांव के बावा गली व अली मिया नगर में सुअरों के बढ़ते उपद्रव से लोग परेशान हैं। गंदगी व बदबू से हालात बिगड़ गए हैं। नागरिकों ने निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Urban Sanitation Issue ( Source: Social Media )
Jalgaon Urban Sanitation Issue: जलगांव शहर में साफ-सफाई का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। ताजा मामला बावा गली और अली मिया नगर क्षेत्र का है, जहां लगातार बढ़ रहे सुअरों के उपद्रव से लोग बेहाल हैं।
पिछले एक महीने से इस इलाके में सुअरों ने जमकर उत्पात मचा रखा है, जिससे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
बावा गली और अली मिया नगर में पिछले 25 से 30 दिनों से सुअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ये सुअर मुख्य सड़कों और खाली प्लॉटों पर डेरा जमाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: मक्के के खेत में बिछड़े तेंदुए के शावकों का मां से सफल पुनर्मिलन; साकोली वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
किरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई
नागपुर उपचुनाव विवाद में कोर्ट का फैसला, नामांकन रद्द बरकरार; उम्मीदवार को राहत नहीं
नासिक में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर सुरमयी भेंट; 15 मई को मुमताज और माधुरी के सदाबहार गानों की सजेगी महफिल
रहवासियों पर कई बार कर चुके हमला
सिर्फ गंदगी ही नहीं, सुअरों ने अब नागरिकों की सुरक्षा को भी चुनौती दे दी है। सड़कों पर आने-जाने वाली महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इन सुअरों के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है। बच्चे तो घर से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
प्रशासन क्षेत्र की साफ-सफाई करें सुनिश्चित
इस जंजाल से मुक्ति दिलाने के लिए जुबेर खान, डॉ, फारूक शेख, इम्तियाज अली सैय्यद, संजय सूर्यवंशी, शेख नदीम, शेख मोहसीन, मंजूर सय्यद सहित क्षेत्र के नागरिकों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर प्रशासन से गुहार लगाई है।
संबंधित विभाग इन सुअरों का तुरंत उपाय करें और क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करें, ऐसी मांग की गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर संज्ञान लेता है या नागरिकों को इसी तरह यातनाएं झेलनी पड़ती रहेगी, पूरे क्षेत्र की निगाहें अब नगर निगम की ओर टिकी है।
यह भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम पर सस्ता कैमरा बना जाल, धुले में बिहार के छात्र से 1 लाख और iPhone लूट; सरगना गिरफ्तार
इलाके में सुअरों के उपद्रव से जीना मुहाल हो गया है। गंदगी से बीमारियां फैल रही है और प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा। आयुक्त साहब व्यक्तिगत रुचि लेकर हमे इस आपदा से राहत दिलाए।
– स्थानिक नागरिक, फरहान एखलाक काकर
