Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO

Mumbai Train Blasts 20th Anniversary: मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों की 20वीं बरसी पर वेस्टर्न रेलवे के माहिम, बोरीवली, जोगेश्वरी और भायंदर स्टेशनों पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 11, 2026 | 12:08 PM

2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते वेस्टर्न रेलवे के अधिकारी (सोर्स: एक्स@drmbct)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Train Blasts 20th Anniversary Tribute: आज से ठीक 20 साल पहले, यानी 11 जुलाई 2006 को सपनों की नगरी मुंबई का दिल दहल उठा था। जब शाम के वक्त लोग अपने दफ्तरों से घर लौट रहे थे, तब वेस्टर्न रेलवे की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। आज उस खौफनाक और दुखद हादसे की 20वीं बरसी है। इस मौके पर पूरा मुंबई एक बार फिर भावुक नजर आया और वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर उस त्रासदी में जान गंवाने वाले मासूमों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर माहिम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। यहां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ितों के स्मारक पर फूल और मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। शहीदों और पीड़ितों के सम्मान में स्टेशन पर कुछ पल का मौन भी रखा गया।

#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। ये वीडियो माहिम रेलवे स्टेशन से हैं। pic.twitter.com/KlPewkxcRF — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

मुंबई के अंधेरी में बेस्ट बस का ब्रेक फेल: अनियंत्रित बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ

अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस

माहिम से भायंदर तक नम हुईं आंखें

यह श्रद्धांजलि केवल एक स्टेशन तक सीमित नहीं थी। मुंबई के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी लोगों का दर्द छलक उठा।

  • बोरीवली (BVI) में, तय मेमोरियल एरिया में एक पल का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर मुंबई बम धमाकों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।
  • जोगेश्वरी में, तय मेमोरियल एरिया में एक पल का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर मुंबई बम धमाकों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।
  • भायंदर में, तय मेमोरियल एरिया में एक पल का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर मुंबई बम धमाकों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।
At Borivali (BVI), homage was paid to the victims of the Mumbai bomb blasts by observing a moment of silence and lighting a candle at the designated memorial area.@WesternRly pic.twitter.com/AvMGc4Ftkk — DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) July 11, 2026

क्या मुंबई लोकल सिलसिलेवार ब्लास्ट?

क्या मुंबई लोकल सिलसिलेवार ब्लास्ट?11 जुलाई 2006 का वो काला दिन कोई नहीं भूल सकता। शाम के वक्त जब मुंबई अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी, तभी महज 11 मिनट के भीतर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें बम धमाकों से दहल उठीं। पश्चिम रेलवे (Western Railway) रूट पर शाम करीब 6:20 बजे से धमाकों का सिलसिला शुरू हुआ था। शाम के व्यस्त समय के दौरान लगभग 11 मिनट के भीतर लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक 7 विस्फोट हुए थे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड

चर्चगेट से छूटने वाली अलग-अलग लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों को निशाना बनाया गया था। ये खौफनाक विस्फोट माटुंगा, माहिम, बांद्रा, खार, जोगेश्वरी, बोरीवली और मीरा रोड स्टेशनों पर खड़े या गुजर रही ट्रेनों में हुए थे। पीक ऑवर्स होने के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ थी। वेस्टर्न लाइन पर हुए इस आतंकी हमले में 189 लोगों की जान गई थी और 800 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Mumbai train blasts 20th anniversary western railway tribute mahim borivali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 12:08 PM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Western Railways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.