जलगांव में 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल, नागरिक खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी
Jalgaon District Administration: 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल। जलगांव में इसकी तैयारी शुरू हो गई है, जहां नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे व अधिकारी रियल टाइम में आंकड़ों की निगरानी करेंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Digital Census Preparation( Source: Social Media )
Jalgaon Digital Census Preparation: जलगांव जनगणना अब सिर्फ सरकारी कागजातों तक सीमित नहीं रहेगी। 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जहां हर नागरिक खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेगा और अधिकारी रियल टाइम में आंकड़ों पर नजर रख सकेंगे।
इसी नई व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी रोहन घुगे ने स्पष्ट कहा, ‘यह सिर्फ लोगों की गिनती नहीं, बल्कि देश की नीतियां तय करने का आधार है।’
‘हर अधिकारी के लिए वन्स इन अ लाइफटाइम मौका’
जिलाधिकारी रोहन घुगे ने नियोजन भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए अधिकारियों से कहा कि इस बार की जनगणना पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन
सॉरी बोलने के बाद भी नहीं माना सनकी हमलावर, दौड़ाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, मुंबई लोकल में फिर खूनी खेल
भिवंडी में टीईटी पेपर लीक का खुलासा, अकोला के हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी
पारंपरिक कागजी पद्धति को पूरी तरह खत्म करते हुए सेल्फ-एन्युमरेशन (स्वयं गणना) की सुविधा दी गई है। घुगे ने इसे ‘वन्स इन अ लाइफटाइम अनुभव बताते हुए कहा, “मार्च का महीना व्यस्त है, लेकिन इस प्रशिक्षण को जिम्मेदारी से पूरा करना होगा।”
डिजिटल इंडिया का आईनाः रियल-टाइम मॉनिटरिंग
2011 के बाद से जनगणना प्रक्रिया में आए बदलाव डिजिटल इंडिया की बढ़ती ताकत को दशति है। इस बार अधिकारियों के लिए स्थिल-टाइम मॉनिटरिंग, डैशबोर्ड और क्वालिटी कंट्रोल की विशेष व्यवस्था होगी। इससे प्रगणक कितनी सटीकता से काम कर रहे है, इसकी पल-पल की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
25 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर
जनगणना संचालनालय, मुंबई के सहायक निदेशक अजय ठाकुर और एसआईजीआर विशाल दिवेकर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन कर रहे हैं।
तीन दिनों के इस शिविर में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में निवासी उपजिलाधिकारी वैशाली चव्हाण, सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नगर परिषदों के मुख्याधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-जलगांव के शिरसोली रोड पर कचरे के ढेर, प्रमुख मार्ग बना डंपिंग ग्राउंड; प्रशासन की अनदेखी से परेशान लोग
शहीदों को नमन के साथ हुई शुरुआत
शिविर का प्रारंभ शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना की सटीकता ही भविष्य की योजनाओं की मजबूत नींव साबित होगी।
