Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव के जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में सनसनी; हत्या या कुछ और? CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Jalgaon Crime News: महाराष्ट्र के जलगांव में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की तफ्तीश कर रही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 05, 2026 | 03:47 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalgaon Burnt Woman Body Found: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एरंडोल तहसील के अंतर्गत आने वाले पद्मालय शिवार के घने जंगलों में एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय पुलिस इसे एक ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस मानकर जांच कर रही है।

जंगल में मिला शव, पहचान अब भी बाकी

जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर गए, तो उन्हें झाड़ियों के पास एक अधजला हुआ शव दिखाई दिया। शव की हालत देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एरंडोल पुलिस को दी। पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव काफी हद तक जल चुका है, जिससे उसकी तत्काल पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए जलगांव पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। जांच टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम नमूने इकट्ठा किए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में लाकर जला दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का पता चल पाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

जालना में काला जादू की दहशत! होटल के पास मिला नींबू-हल्दी-नामों की पर्चियां, CCTV में कैद हुई रहस्यमयी महिला

मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा: ठाणे में लगा किलोमीटर लंबा जाम, 15 मिनट का सफर 2 घंटे में पूरा हो रहा

टैक्स कलेक्शन धीमा पड़ते ही एक्शन मोड में मनपा, बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पालघर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 21.5 लाख की अफीम जब्त, ‘डोडा पाउडर’ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे तो झांकी है… समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रोज झेलना पड़ता है जाम का झाम! 30 KM के लिए लगते है 3 घंटे

क्या यह किसी रंजिश का नतीजा है?

जलगांव पुलिस अब जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके। स्थानीय स्तर पर पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने पिछले 24 से 48 घंटों में किसी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति को जंगल की ओर जाते देखा था। एरंडोल पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं, चाहे वह प्रेम प्रसंग हो, पुरानी रंजिश या फिर कोई अन्य पारिवारिक विवाद।

जंगल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे। फिलहाल, इस खौफनाक वारदात ने जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jalgaon erandol forest woman half burnt body found in forest investigation on

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jalgaon
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.