जलगांव में शिक्षक की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्रा का दो साल तक करता रहा यौन शोषण, जानें कैसे हुआ खुलासा?
Minor Girl Sexual Abuse: जलगांव के धरणगाव में एक जिला परिषद शिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा का दो साल तक यौन शोषण किया। आरोपी शिक्षक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरा मामला।
- Written By: गोरक्ष पोफली
पुलिस की हिरासत में आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Teacher Arrested For Sexual Assault On Minor Student: जलगांव जिले के धरणगाव तहसील से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के शिक्षक जगत को शर्मसार कर दिया है। एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही छात्रा को दो साल तक शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। आरोपी शिक्षक नंदलाल नारायण मराठे के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल की आड़ में चलता था घिनौना खेल
पीड़ित बच्ची उसी गांव की जिला परिषद स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी शिक्षक नंदलाल मराठे का बर्ताव शुरू से ही अपराधी प्रवृत्ति का था। वह बच्ची को स्कूल समय से पहले, यानी सुबह 10 बजे झाड़ू लगाने के बहाने स्कूल बुलाता था। स्कूल में जब कोई नहीं होता था, तो वह बच्ची के साथ घृणित कृत्यों को अंजाम देता था। आरोपी का जुल्म यहीं नहीं रुका, वह बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था ताकि उसे मानसिक रूप से डरा-धमका कर अपने वश में रख सके।
धमकी और खौफ का साया
पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि यह सिलसिला पिछले दो वर्षों से लगातार चल रहा था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। उसने बच्ची को धमकाया था कि यदि उसने इस बारे में घर में किसी को भी बताया, तो उसके माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी। इस डर के कारण नन्ही बच्ची घुट-घुटकर जीती रही और चुपचाप दरिंदगी सहती रही।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
यह भी पढ़ें: जलगांव में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नवजात की मौत, अस्पताल …
कैसे हुआ खुलासा?
30 अप्रैल 2026 को स्कूल बंद होने के दिन भी आरोपी ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद गर्मी की छुट्टियों में बच्ची अपनी मौसी के घर चली गई। वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, उसने खाना-पीना छोड़ दिया और वह गुमसुम रहने लगी। परिजनों को उसकी हालत पर शक हुआ और जब उन्होंने प्यार से उसे विश्वास में लेकर पूछा, तो बच्ची ने रोते हुए सारी सच्चाई बयां कर दी। सच सामने आते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर धरणगाव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
