साल की शुरुआत में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया

Murder
FILE- PHOTO
Published on
Updated on

धरणगांव : पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष (New Year) के स्वागत के बीच धरणगांव में एक व्यक्ति की हत्या (Murder) से शहर में सनसनी फैल गई है। 30 वर्षीय युवक की नव वर्ष की पूर्व संध्या में की गई निर्मम हत्या की घटना के बाद शहर में तनाव उत्पन्न हो गया है। मामूली विवाद की परिणति किसी युवक की हत्या का कारण बन गई और नए वर्ष के आनंद के बीच युवक की हत्या ने धरणगांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत युवक की पहचान कालू सोनवणे (30) के रूप में हुई है। 

शहर के कृष्णा जिनिंग में जिले के बाहर के कुछ मजदूरों सहित प्रदेश बिहार के कुछ मजदूरों की 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे ओटाई में कालू सोनवणे से कहासुनी हो गयी। मजदूरों के बीच जारी कहासुनी कुछ देर बाद मारपीट में बदल गई और 17 लोगों के समूह ने कालू सोनवणे पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में से एक ने कालू सोनवणे के सिर पर वार कर दिया। इस विवाद के बाद कालू सोनवणे नीचे गिर गया। कालू सोनवणे को गंभीर हालत में छोड़कर हमला करने वाले घटनास्थल से फरार हो गए। उसके बाद सोनवणे के परिजन उसे धरणगांव ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कालू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग इलाकों में टीमें भेजी गई। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस रात भर अनौर, धनौर, गरखेड़ा क्षेत्र में  संदिग्ध आरोपियों की तलाशती रही और तड़के तक पुलिस ने एक के एक करके 17 लोगों को हिरासत में लिया।  जिभाऊ पाटिल, अमोल गुंजाल, विनोद संदनशिव, मिलिंद सोनार, पुलिस कांस्टेबल संजय सूर्यवंशी, साधन भागवत, प्रमोद पाटिल, मनोज पाटिल, महेश देवरे, जितेंद्र पाटिल, स्थानीय अपराध शाखा के महेश पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर राहुल खटाल की टीम ने पूरी रात वन क्षेत्र में तलाशी के बाद संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com