Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम न खास देश की हर महिला असुरक्षित, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से मनचलों ने की छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां कुछ मनचलों ने संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों की टोली से छेड़खानी की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 02, 2025 | 03:12 PM

केंद्रीय मंत्री की बेटी से मनचलों ने की छेड़खानी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां कुछ मनचलों ने संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों की टोली से छेड़खानी की, जिनमें केंद्रीय मंत्री की बेटी भी शामिल थीं। आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गईं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। छेड़खानी की घटना जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जलगांव के संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में घटी, जहां महाशिवरात्रि के साप्ताहिक अवसर पर संत मुक्ताई यात्रा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार देर शाम जब केंद्रीय मंत्री की बेटी अपनी सहेलियों के साथ यात्रा में शामिल थीं, तभी 4 से 5 अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया।

लड़कियों से की छेड़खानी, गार्ड से भी धक्का-मुक्की

आरोपी लड़कों ने लड़कियों की टोली पर फब्तियां कसनी शुरू की और उनसे छेड़छाड़ करना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक छुपकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। युवकों की हरकतें बढ़ती देख सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर इन मनचलो ने सुरक्षा गार्ड के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामला मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन तक पहुंचा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पहुंचीं पुलिस थाने

घटना के बाद केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह यहां एक सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक मां के रूप में आई हैं। मंत्री ने कहा कि अगर उनकी बेटी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंत्री का कहना है, ‘अगर एक लोकप्रतिनिधि की बेटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता की बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा? मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय में सख्त कानून लागू करने की मांग करूंगी।’

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

मुक्ताईनगर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद माहौल गरम है। इस घटना से मुक्ताईनगर और जलगांव में तनाव का माहौल बन गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

In jalgaon union ministers daughter was molested security guard was pushed and shoved one arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 03:10 PM

Topics:  

  • Crime
  • Girl molested
  • Jalgaon News

सम्बंधित ख़बरें

1

शराब के नशे में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 12 संदिग्ध हिरासत में, हिट एंड रन में महिला की मौत

2

VIDEO: इंदौर मे बेखौफ हुए नशेड़ी, पत्रकार ने रोका तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

3

दहल उठा यवतमाल! 9 साल के छात्र ने बच्ची से किया कुकर्म, गर्भवती महिला बेटी के साथ कुए में कूदी

4

यूपी: बलरामपुर में दिव्यांग युवती के साथ गैंगरेप, डीएम आवास के पास की घटना, दरिंदों ने की हदें पार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.