-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Gulabrao Patil Attack Ubt Abandoned Hinduism No Longer Have Right To Cite Balasaheb Speech
‘बालासाहेब के भाषण का कोई मतलब नहीं’, गुलाबराव पाटील ने ठाकरे परिवार पर बोला हमला, कहा- आदित्य सिर्फ संपत्ति…
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: शिवसेना नेता गुलाबराव पाटील ने शिवसेना (ठाकरे गुट) और विपक्ष पर सीधा हमला बोला और खुद को बालासाहेब के विचारों का सच्चा वारिस बताया हैं। साथ ही अमोल कोल्हे को करारा जवाब दिया है।

गुलाबराव पाटील (सौजन्य-सोशल मीडिया)
जलगांव: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट द्वारा नासिक जिले में शिविर आयोजित किया गया। पार्टी ने दावा किया था कि इस शिविर में वे बालासाहेब ठाकरे का अनसुना भाषण जनता के सामने लाएंगे। हालांकि, शिविर में बालासाहेब ठाकरे का एआई टेक्नोलॉजी की मदद से वीडियो बनाकर भाषण दिखाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री गुलाबराव पाटील ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और सांसद अमोल कोल्हे पर तीखे शब्दों में निशाना साधा।
गुलाबराव पाटील ने कहा, “जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचारों को छोड़ दिया, उन्हें अब उनके भाषण दिखाने का कोई अधिकार नहीं। इन भाषणों को उन्हीं लोगों को देखना चाहिए, ताकि वे आत्ममंथन कर सकें और अपने दल को सुधार सकें।”
उद्धव ठाकरे ने भाषण की शुरुआत ही बदल डाली
गुलाबराव पाटील ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा, “बालासाहेब अपने भाषण की शुरुआत ‘हिंदू माता-भगिनियों और मित्रों’ से करते थे, जबकि उद्धव ठाकरे कहते हैं ‘मेरे शिवसेना के भाईयों और बहनों’। जब शुरुआत ही बदल दी गई है, तो आगे की बातों का क्या महत्व रह जाता है?”
सम्बंधित ख़बरें
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
आदित्य ठाकरे सिर्फ संपत्ति के वारिस – पाटील
आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वो सिर्फ संपत्ति के वारिस हैं, विचारों के नहीं। आदित्य ने जितना कार्य अपने दादा के समय में नहीं किया, उससे अधिक हमने किया है। आज वो सिर्फ बालासाहेब की तस्वीर लगाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं, जबकि हम उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अमोल कोल्हे को दिया करारा जवाब
सांसद अमोल कोल्हे द्वारा ‘लाडकी बहन’ योजना को लेकर की गई आलोचना पर पाटील ने कहा, “नीति के अनुसार एक महिला को दो योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता। संजय निराधार योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं को लाडकी बहन योजना से अलग रखा गया है। हमने किसी के पैसे नहीं काटे हैं। बल्कि हम पॉलिसी के अनुसार काम कर रहे हैं। अमोल कोल्हे को योजना की सच्चाई बहनों ने ही बता दी है, इसलिए अब उन्हें वही आंखों में दिख रहा है।”
Gulabrao patil attack ubt abandoned hinduism no longer have right to cite balasaheb speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














