साक्री तहसील में जमकर दो गुटों में मारपीट, एक की मौत
- Written By: अमन दुबे
साक्री : तहसील के निजामपूर जैताणे गांव में दो गुटों (Two Groups) में किसी बात को लेकर विवाद (Dispute) हो गया जो इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट (Assault) हो गई, इस लड़ाई में एक व्यक्ती की मौत (Death) हो गई जबकि एक व्यक्ती गंभीर रुप से घायल (Injured) हो गया। घायल को उपचार के लिए साक्री के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में किसी युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर लड़ाई शुरु हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। निजामपूर पुलिस स्टेशन में शाहरुख शेख अकील (24) जो बढ़ई का काम करता है और गांव के सावीत्रीबाई फुले चौक, लाईब्रेरी के पीछे रहता है उसने फर्याद दर्ज कराई कि वो और असरार शेख मुनाफ मन्यार के साथ शाम 7 बजे मुनाफ मन्यार के घर में बैठे थे, वहां से दो युवतियां गुजर रही थीं, उसी समय सागर खैरनार के नए घर में बैठे सागर और मगन ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया। असरार उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ा तो सागर ने असरार को लाठी और लोहे की रॉड से मारना शुरु कर दिया।
अपराधियों को पकड़ने की मांग
उसका साथ देने के लिए अनिल खैरनार, सतीष जाधव, गोल्या ऊर्फ योगेश भी वहां पहुंच गए। इस मारपीट में असरार गंभीर रुप से घायल हो गया। इस मार्पितब में मुनाफ मन्यार लोहे की रॉड से उसका सिर फट गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मन्यार की मौत से गांव का माहौल का माहोल तनावपूर्ण हो गया। समुदाय के नागरिकों ने पुलिस स्टेशन पर धरना दे दिया और अपराधियों को पकड़ने की मांग करने लगे। लोगों की भीड़ ने मन्यार का शव लेने से इनकार कर दिया। इस संबंध में निजामपूर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अधिक जांच की जा रही है।
