गोंदिया: सखी वन स्टॉप सेंटर बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, अब तक 583 को मिली सहायता और 109 का हुआ पुनर्वास
Gondia Women Helpline: गोंदिया का सखी सेंटर हिंसा पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे मुफ्त चिकित्सा, कानूनी व पुलिस सहायता प्रदान कर रहा है। अब तक 583 महिलाओं को परामर्श और 109 का पुनर्वास किया गया।
- Written By: रूपम सिंह
गोंदिया का सखी सेंटर (सोर्स- सोशल मीडिया)
KTS Hospital Gondia News: गोंदिया सखी सेंटर व महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से अब तक प्रवेश की संख्या 583 है, जिसमें से 83 महिलाओं को कानूनी सलाह, 327 महिलाओं को चिकित्सा देखभाल, 82 महिलाओं को पुलिस सहायता, 583 महिलाओं को परामर्श, 399 महिलाओं को आश्रय तथा 109 महिलाओं का पुनर्वास किया गया तथा घरेलू हिंसा से संबंधित महिलाओं के परिवार के सदस्यों को सखी सेंटर में बुलाकर समुपदेशन के माध्यम से उनके घर भेजा गया। ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय और कार्यस्थल पर हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता करना है।
उम्र, वर्ग, जाति, शैक्षणिक स्थिति, वैवाहिक स्थिति, वंश और संस्कृति की परवाह किए बिना, शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और वित्तीय शोषण का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता और निवारण सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा जैसे यौन उत्पीड़न का प्रयास, शोषण, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, मानहानि, एसिड हमले या बदला लेने की शिकार की शिकार महिलाओं को विशेष सेवाएं प्रदान की जाती हैं और जो वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करती हैं या रेफर की जाती हैं।
महिलाओं के लिए तत्काल सहायता
‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ भारत सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत हिंसा की शिकार या संकटग्रस्त (घरेलू, कार्यस्थल या अन्य) महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, पुलिस सहायता और परामर्श जैसी सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाती हैं। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को तत्काल सहायता, सुरक्षा और कानूनी सहायता प्रदान करना है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Wadettiwar Attack: महाराष्ट्र में अघोरी विद्या का काला खेल, विजय वडेट्टीवार का सत्तापक्ष पर बड़ा हमला
नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, फरार HR निदा खान का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन ? जानें पूरा मामला
Sambhajinagar Gas Crisis: संभाजीनगर गैस किल्लत, सिलेंडर न मिलने पर ग्राहक ने फोड़ा अपना सिर; वालूज में हाहाकार
Nashik Watermelon Price Drop: खाड़ी देशों में वाॅर, बंपर पैदावार फिर भी नासिक के तरबूज का हुआ बंटाधार!
यह भी पढ़ें:- नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, फरार HR निदा खान का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन ? जानें पूरा मामला
KTS अस्पताल में सेंटर
गोंदिया जिला महिला व बाल विकास विभाग के अंतर्गत ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ जिला सामान्य अस्पताल, गोंदिया में महिलाओं के लिए 24 घंटे कार्यरत है। सखी वन स्टॉप सेंटर 6 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ, यह सेंटर महिलाओं को एक ही छत के नीचे मुफ्त आवास, चिकित्सा सेवाएं, कानूनी सेवाएं, परामर्श, पुलिस सहायता आदि सेवाएं प्रदान करता है।
सेंटर में उपलब्ध सेवाओं का विवरण
- मरीजों की जांच व दवा
- पुलिस सहायता और अस्थायी आश्रय
- वकील और कानूनी सहायता
- मनोवैज्ञानिक सहायता और परामर्श
- पीड़िताएं केंद्र में 5 दिन तक रह सकती है
- महिला हेल्पलाइन क्र। 181 के माध्यम से जानकारी
