85 दिन का रेल ब्लॉक: जलगांव-धुलिया से मुंबई सफर होगा मुश्किल, यात्रियों को लोकल का सहारा
Jalgaon to Mumbai: CSMT पुनर्विकास के लिए 85 दिन का ब्लॉक लगने से जलगांव-धुलिया से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेनें प्रभावित होंगी, कई सेवाएं दादर, ठाणे या LTT पर ही समाप्त होंगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon Railway Traffic Block: जलगांव उत्तर महाराष्ट्र से मुंबई की ओर सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए आने वाले तीन महीने काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास के लिए मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 16 और 17 पर 85 दिनों का लंबा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू किया है।
इस निर्णय का सीधा असर जलगांव और धुलिया जिले से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों पर पड़ेगा। जलगांव-धुलिया रूट की कनेक्टिविटी प्रभावित जलगांव, भुसावल, चालीसगांव और धुलिया रेलवे स्टेशनों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग व्यापार और नौकरी के सिलसिले में मुंबई जाते हैं। ब्लॉक के कारण शेड्यूल में निम्नलिखित बदलाव संभावित हैं।
जलगांव और धुलिया से जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को सीएसएमटी के बजाय दादर, ठाणे वा लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ही रोका जा सकता है। मुख्य शहर (दक्षिण मुंबई) तक पहुंचने के लिए यात्रियों को इन स्टेशनों पर उतरकर भारी भीड़ के बीच लोकल ट्रेनों का सहारा लेना होगा। भुसावल मुंबई और धुलिया-मुंबई के बीच चलने वाली कुछ इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेनों के फेरे कम किए जा सकते हैं या उन्हें रद्द किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने फडणवीस सरकार को दिया निर्देश
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की बढ़ेगी परेशानी
जलगांव का स्वर्ण बाजार हो या चुलिया का व्यापारिक केंद्र, यहां के लोग अक्सर कम समय वाली ट्रेनों से मुंबई का सफर तय करते है। 85 दिनों के इस ब्लॉक के कारण यात्रा के समय में 1 से 2 घंटे की वृद्धि हो सकती है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और भारी सामान के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए बीच रास्ते में ट्रेन बदलना बही मुसीबत साबित होगा।
रेलवे की अपीलः सफर से पहले चेक करें स्टेटस
रेल प्रशासन ने जलगाव और बुलिया के यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे के आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन नंबर पर ट्रेनों की वर्तमान स्थिति जरूर जाच लें। अगले 85 दिनों तक टिकटों की उपलब्धता और ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में अंतिम समय पर बदलाव होने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें:-नासिक टीचिंग कैडर को झटका: सीनियरिटी से प्रमोशन पर रोक, शिक्षकों में नाराजगी
भविष्य में मिलेगा 24 कोच वाली ट्रेनों का लाभ
वर्तमान में सीएसएमटी के कुछ प्लेटफॉर्म छोटे होने के कारण 24 कोच वाली लंबी ट्रेनों को खड़ा करने में तकनीकी दिक्कत आती है। प्लेटफॉर्म 16 और 17 की लंबाई बढ़ने के बाद जलगांव और धुलिया रूट की ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी, जिससे भविष्य में वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
