-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- 25 Passengers Had Narrow Escape Private Bus Caught Fire Near Jalgaon
Jalgaon News: बाल-बाल बचे 25 यात्री, टला बड़ा हादसा, जलगांव के पास निजी बस में लगी भीषण आग
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के जामनेर तालुका स्थित पिंपलगांव गोलाईत गांव के पास मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई।

बाल-बाल बचे 25 यात्री (सौजन्यः सोशल मीडिया)
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के जामनेर तालुका स्थित पिंपलगांव गोलाईत गांव के पास मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। पुणे से बुरहानपुर होते हुए धारणी जा रही यह बस देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि बस में सवार 25 यात्री, चालक और परिचालक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपी 48 ZP 5533 नंबर की यह निजी बस पुणे से बुरहानपुर और धारणी की ओर जा रही थी। जब बस ने पहूर क्षेत्र पार किया और पिंपलगांव गोलाईत के पास पहुंची, तभी बस के पिछले हिस्से में टायर के नीचे स्थित गुब्बारे (बलून) के फटने से आग लग गई।
कुछ ही क्षणों में आग ने लिया विकराल रूप
बस में बैठे एक सतर्क यात्री ने धुआं उठता देखा और शोर मचाकर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा। बस रुकते ही सभी यात्रियों को तत्परता से नीचे उतारा गया। तेज़ हवा के चलते आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। यात्रियों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
सम्बंधित ख़बरें
खेत की जुताई की कीमत महिला की इज्जत! ट्रैक्टर मालिक और 3 ने किसान की पत्नी का बारी बारी से किया रेप
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
अग्निशमन दल और ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही पिंपलगांव गोलाईत के पुलिस पाटिल ने तत्काल पहूर पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिसकर्मी सुभाष पाटिल और आकाश देशमुख मौके पर पहुंचे और तुरंत शेंदुर्णी व जामनेर के अग्निशमन दलों को बुलाया। शेंदुर्णी अग्निशमन दल से शरद बारी, ईश्वर सोनवणे, जहिर तडवी और जामनेर दल से राजेंद्र सोनार, पवन शिंदे, प्रशांत सुतार, मयूर ने मिलकर आग पर नियंत्रण पाया। स्थानीय ग्रामीणों — सौरभ राजपूत, हरिभाऊ राजपूत, सागर शिसोड़े, दीपक राजपूत — और आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य सागर पाटिल ने भी राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
घबराए कुछ यात्री जामनेर की ओर रवाना
बस में सवार अधिकतर यात्री बुरहानपुर, धारणी, खंडवा, मोंद्रा और उडी (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। बचाव पाने वाले प्रमुख यात्रियों में संतोष सोलंकी (उडी), गंगाधर मांगीलाल वायफुले, अर्जुन नार्वे, दिलीप सोलंकी, संतोष डावर, जितेंद्र सोलंकी, आशा सावरकर, मुकेश डिकार, सुनील डावरे, भिलवलकर, ऋत्विक पारेकर, पूजा वासकुले, प्रमिला डावर, राजवंती डावर, सुनीता सोलंकी, भारती राठौर, सुनीता मोरले, बस चालक अजय चोपे और परिचालक दीपक शामिल हैं। घटना से घबराए कुछ यात्री जो भी वाहन मिला, उसमें सवार होकर जामनेर की ओर रवाना हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी का बयान
संतोष लकडिया सोलंकी नामक यात्री ने बताया कि “टायर के नीचे लगे गुब्बारे में अचानक धमाका हुआ और वहीं से आग लग गई। सौभाग्य से हम सभी समय पर नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।”
25 passengers had narrow escape private bus caught fire near jalgaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMफडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMBirthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














