दिसंबर तक पूरा हो जल जीवन, फारोला में 26 एमएलडी क्षमता के जलशुद्धिकरण केंद्र का सीएम ने किया पूजन
Jal Jeevan Mission: फारोला में 26 एमएलडी क्षमता के जलशुद्धिकरण केंद्र का जलपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 अगस्त की दोपहर 3 बजे किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
दिसंबर तक पूरा हो जल जीवन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर की जलापूर्ति सुचारु रखने के लिए 193 करोड़ रुपए खर्च कर 75 एमएलडी क्षमता की 900 मिमी व्यास की पाइप लाइन बिछाई गई है। फारोला में 26 एमएलडी क्षमता के जलशुद्धिकरण केंद्र का जलपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 अगस्त की दोपहर 3 बजे किया। जल वाहिनी का काम दिसंबर तक पूर्ण करने का आदेश महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण व मनपा प्रशासन को दिया। इस पर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिसंबर तक काम पूर्ण करने का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया।
फडणवीस ने कहा कि, मनपा को 800 करोड़ रुपए की निधि का अंशदान देना था, जो हुडको की ओर से उपलब्ध कराया गया है व योजना साकार की जाएगी। कहा कि, नागरिक बिल्कुल चिंता न करें क्योंकि छत्रपति संभाजीनगर का कायाकल्प हो रहा है। आश्वस्त किया कि पूरी क्षमता से 26 एमएलडी पानी योजना के लिए आवश्यक निधि देने वे अग्रणी रहेंगे।
प्रतिदिन चौबीस घंटे मिलेगा जल
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, आगामी 25 वर्षों में आबादी के अनुपात में जल योजना का नियोजन किया गया है। वादा किया कि जल योजना के साकार होने के बाद शहरवासियों को पूरा सप्ताह चौबीस घंटे पानी मिलेगा, उनका कहना था कि प्यास बुझाने के लिए वे वर्ष 2019 से जल योजना साकार करने प्रयासरत है व 1,800 करोड़ रुपए की मान्यता भी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
राज्यसभा से पहले भुजबल की शर्त! मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा; सियासी गलियारों में तेज हुई अटकलें
दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जागा संभाजीनगर मनपा प्रशासन; 2 दिनों में 27 मॉल, होटल और अस्पतालों को नोटिस
छत्रपति संभाजीनगर: ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से मचा हड़कंप, अवैध धंधों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 72 आरोपी गिरफ्तार
LIVE | छत्रपती संभाजीनगर शहर 26 एमएलडी पाणीपुरवठा योजनेचे जलपूजन 🕕 संध्या. ६.०७ वा | २३-८-२०२५📍छत्रपती संभाजीनगर.#Maharashtra #ChhatrapatiSambhajiNagar #WaterSupply https://t.co/KdgRkECBmP — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 23, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ‘अमृत’ योजना भी संचालित की जा रही है। इसके अलावा, समूचे देश की जलापूर्ति योजनाएं संचालित करने ‘अटल’ योजना अमल में लाई गई। इसके तहत पहले 26 एमएलडी पुरानी योजना को पुनर्जीवित करने की जानकारी भी सीएम ने दी। जलापूर्ति योजना में छोटे-बड़े गैप दूर करने की हामी भी सीएम ने भरी।
ये भी पढ़े: मनसे-उबाठा ने एकजुट होकर बनाई मोर्चे की रणनीति, लोगों के हक के लिए संघर्ष करें: दिनकर पाटिल
मनपा आयुक्त के कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि, तमाम बाधाओं के बावजूद जेल योजना साकार करने वे रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे है। फडणवीस ने कहा कि, बैठक में जी. श्रीकांत की समस्याओं बाबत अवगत कराया था। बावजूद इसके वे बिल्कुल डीगे नहीं व जल योजना पूर्ण करने पसीना बहाया। उनके इस बयान पर तालियां भी बजी..
पहले चरण में देंगे 200 MLD पानी
मनपा आयुक्त व प्रशासक जी श्रीकांत ने कहा कि 66 शहर के लिए 2,500 मिमी व्यास की नई जलापूर्ति योजना का काम प्रगतिपथ पर है। इस योजना के जरिए पहले चरण का काम दिसंबर, 2025 तक पूर्ण करने का आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया है. महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण व मनपा दिसंबर तक योजना के पहले चरण में 200 एमएलडी पानी मुहैया कराएंगे।
