-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Insurance Area Of Onion Crop Is More Than Actual Cultivation
सब गोलमाल है! फसल बीमा योजना में धांधली, सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र कृषि आयुक्तालय ने आठ जिलों में प्याज की फसल के बीमा का क्षेत्र प्याज की वास्तविक खेती के क्षेत्रफल से कहीं अधिक होने का पता चलने के बाद संबंधित जिलाधिकारियों को जमीनी स्थिति की जांच करने को कहा है।

(फाइल फोटो)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र कृषि आयुक्तालय ने आठ जिलों में प्याज की फसल के बीमा का क्षेत्र प्याज की वास्तविक खेती के क्षेत्रफल से कहीं अधिक होने का पता चलने के बाद संबंधित जिलाधिकारियों को जमीनी स्थिति की जांच करने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में कृषि निदेशक विनयकुमार अवाटे ने नासिक, धुले, अहमदनगर, पुणे, सोलापुर, सतारा, छत्रपति संभाजीनगर और बीड के जिलाधिकारियों और अधीक्षण कृषि अधिकारियों को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि इन जिलों में 75,312 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर प्याज की खेती की गई है। हालांकि बीमा आवेदनों के अनुसार 2,63,136 हेक्टेयर जमीन पर प्याज की खेती की गई है, जो कि 349 प्रतिशत अधिक है। पत्र में कहा गया है कि प्रति हेक्टेयर भूमि पर प्याज के लिए प्रीमियम की राशि 46,000 से 81,422 रुपये के बीच है और पूरी राशि का भुगतान सरकार करती है।
यह भी पढ़ें:– मुबंई की सड़क का बदलेगा नाम, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने CM शिंदे को लिखा पत्र
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
नासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
किसान घोषणा करते हैं कि उन्होंने एक विशेष फसल लगाई है, लेकिन इसका कोई सत्यापन नहीं होता है। इसमें कहा गया है कि वास्तव में फसल बोए बिना उसका बीमा करना सरकार के साथ धोखाधड़ी है। पत्र में कहा गया है कि जिलाधिकारियों को बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के माध्यम से गांवों से ऐसी विसंगतियों के बारे में रिपोर्ट प्राप्त करनी चाहिए तथा फर्जी आवेदन दाखिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्याज नासिक, धुले, अहमदनगर, पुणे, सोलापुर, सतारा, छत्रपति संभाजीनगर, बीड इन जिलों में ही होता है। इन इलाकों में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ था।
यह भी पढ़ें:– इंटरनल सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे, आंकड़े बयां कर रहे बीजेपी-कांग्रेस का प्रेशर गेम
निर्यात में आई गिरावट
केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर 40% शुल्क लगाने के बाद, अप्रैल से जून की अवधि में निर्यात में भारी गिरावट आई है। निर्यात शुल्क बढ़ाने या ‘नाफेड’ और ‘एनसीसीएफ’ के प्याज बाजार में उतारने से भी कीमतें स्थिर हैं। स्थानीय बाजार में वर्तमान में 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्याज की कीमत मिल रही है। पिछले साल अप्रैल 2022 से मार्च 2023 की अवधि में देश से 25 लाख 25 हजार टन प्याज का निर्यात हुआ था। प्रति माह औसतन 2 लाख टन से अधिक निर्यात हुआ था।
केंद्र सरकार ने 19 अगस्त 2023 को प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगाया था, जिसका निर्यात पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसके बावजूद स्थानीय बाजार में प्याज की कीमतें स्थिर होने पर सरकार ने 28 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम निर्यात मूल्य 800 डॉलर प्रति टन तय किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Insurance area of onion crop is more than actual cultivation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














