- Hindi News »
- Maharashtra »
- Incidents Of Forest Fires Increase
गड़चिरोली के जंगलों में बढ़ीं आग की घटनाएं, वन संपदा पर मंडराया खतरा
गड़चिरोली में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो वन संपदा और जैव विविधता को खतरे में डाल रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।

Gadchiroli News: जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ीं सूखी पत्तियों और लापरवाही से वन संपदा पर संकट गड़चिरोली, ब्यूरो। ग्रीष्मकाल की शुरुआत होते ही जिले के कई वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
जंगल में गिरी सूखी पत्तियों और सूखी घास में आग लगने के कारण बड़ी मात्रा में वन संपदा को नुकसान हो रहा है। आग की वजह से जंगल के वन्यजीव सुरक्षित स्थान की तलाश में इधरउधर भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आग के कारण बड़ी संख्या में पेड़पौधे, छोटे पौधे तथा दुर्लभ और बहुमूल्य आयुर्वेदिक वनस्पतियां नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। इससे जंगल की जैव विविधता पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी
कब मिलेगा नुकसान का मुआवजा? डार्ली के किसानों ने तहसीलदार से लगाई गुहार
गर्भावधि मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, संतुलित आहार और नियमित जांच से घटेगी जोखिम
घुईखेड के बेंडोजी महाराज मंदिर में चोरी, 3 लाख के आभूषण ले उड़े चोर
प्रति वर्ष सूखी पत्तियों के साथ-साथ मानवीय लापरवाही के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
वन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कई वन क्षेत्र दुर्गम और दूरस्थ होने के कारण आग बुझाने में कठिनाइयां आ रही हैं।
ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों से भी वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गई है। वन अधिकारियों ने नागरिकों से जंगल में आग न लगाने तथा कहीं भी आग दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने का आग्रह किया है।
प्रत्येक गांव में ग्राम सभाएं आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग ने यह भी घोषणा की है कि जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति की जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
जंगल में लगी आग का तुरंत पता चल सके और उसे समय पर बुझाया जा सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जहां अग्निरक्षक और वनरक्षक लगातार गश्त कर रहे हैं।
Incidents of forest fires increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शुक्रवार के दिन करें माता वैभव लक्ष्मी पूजा, इन उपायों से माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा
Mar 13, 2026 | 08:14 PMबेरूत में इजरायल का कोहराम, हिज्बुल्लाह के बैंक और रॉकेट ठिकानों पर भीषण बमबारी; टॉप कमांडर भी ढेर
Mar 13, 2026 | 07:56 PMगुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरु, अष्टमी-नवमी एक ही दिन, इस बार 8 दिन की नवरात्रि
Mar 13, 2026 | 07:55 PMतमिलनाडु में भी अकेली पड़ जाएगी कांग्रेस! DMK ने ‘केएमडीके’ को दी दो सीटें, क्या कांग्रेस से बढ़ेगा मतभेद?
Mar 13, 2026 | 07:53 PMपीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में आया पैसा? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस
Mar 13, 2026 | 07:50 PMन मिसाइलों का डर, न हमलों का तनाव; तेहरान की सड़कों पर ‘कूल मूड’ में दिखे ईरान के सबसे पावरफुल चेहरे
Mar 13, 2026 | 07:39 PMमध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी
Mar 13, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM













