- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Impact Of Maratha Reservation Protest 1 5 Tons Of Garbage At Csmt 262 Local Trains Cancelled In Three Days
मराठा आंदोलन का असर: CSMT पर 1.5 टन कचरा, तीन दिन में 262 लोकल ट्रेनें रद्द
Mumbai News: मराठा आंदोलन के दौरान सीएसएमटी स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। यात्रियों को बदबू और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से तीन दिनों में 262 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।
- Written By: सोनाली चावरे

CSMT पर 1.5 टन कचरा (pic credit; social media)
Maharashtra News: मराठा आरक्षण आंदोलन का सीधा असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों और सीएसएमटी स्टेशन पर देखने को मिला। आंदोलनकारियों की भारी भीड़ और लगातार हो रहे चक्का जाम के कारण स्टेशन परिसर अव्यवस्था और गंदगी से जूझता रहा।
सिर्फ एक दिन में सफाईकर्मियों को 1.5 टन कचरा उठाना पड़ा। हर जगह प्लास्टिक की बोतलें, खाने के डिब्बे और गीला कचरा बिखरा रहा। यात्रियों ने बदबू और अस्वच्छ माहौल की शिकायतें लगातार दर्ज कराईं। यात्री सुनील पवार ने बताया, “सीएसएमटी पर हालात असहनीय हो गए थे। चारों ओर कचरा फैला था और बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया था।”
रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा कारणों से और स्थिति को संभालने के लिए लोकल ट्रेन संचालन पर भी असर पड़ा। केवल तीन दिनों में मध्य रेलवे को 262 लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
- 29 अगस्त को 77 ट्रेनें
- 30 अगस्त को 83 ट्रेनें
- 31 अगस्त को 34 ट्रेनें
- 1 सितंबर को 68 ट्रेनें बंद रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि आंदोलनकारियों की वजह से कई बार ट्रैक और स्टेशन परिसर पर चक्का जाम की स्थिति बनी, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का कदम उठाना पड़ा।
इसे बी पढ़ें-मराठा आरक्षण आंदोलन: चार दिन बाद CSMT से बेस्ट बस सेवा फिर शुरू, यात्रियों को राहत
लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने से लाखों यात्री प्रभावित हुए। रोजाना की तरह यात्रा करने वालों को ट्रेनों के रद्द होने से बसों और ऑटो पर निर्भर रहना पड़ा। कई जगहों पर बस स्टॉप और टैक्सी स्टैंड पर लंबी कतारें देखी गईं।
सीएसएमटी स्टेशन पर गंदगी और ट्रेनों की रद्दीकरण की वजह से यात्रियों में आक्रोश भी देखा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सफाई व्यवस्था और रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हालात पर काबू पाने और व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं।
अब आंदोलन समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जा रहा है और स्टेशन पर सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। यात्रियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी।
Impact of maratha reservation protest 1 5 tons of garbage at csmt 262 local trains cancelled in three days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












