Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध विदेशी भारतीयों का छीन रहे रोजगार, संजय निरुपम के दावे ने मचाया बवाल!

Sanjay Nirupam News: इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 भारत में 1 सितंबर से लागू हो गया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने इस कानून की सराहना की है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 02, 2025 | 09:37 PM

संजय निरुपम (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Immigration Law News: भारत में इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 1 सितंबर से लागू हो गया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने इस कानून की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी हमारे युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं और संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि संसद ने 2025 में एक कानून पारित किया है, जो ऐसे नागरिकों की पहचान और उन्हें वापस भेजने से जुड़ा है और यह लागू हो गया है।

आबादी 140 करोड़ और संसाधन सीमित

निरुपम ने कहा कि भारत की आबादी 140 करोड़ है और संसाधन सीमित हैं, ऐसे में अवैध रूप से रह रहे विदेशी हमारे युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं और संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस कानून का स्वागत करते हुए कहा कि इन अवैध घुसपैठियों को जल्द से जल्द डिपोर्ट किया जाना चाहिए।

संजय निरुपम ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपने-अपने वोट बैंक पर ही निर्भर हैं। उनकी सभाओं में मुस्लिम और यादव समुदाय की भीड़ दिखती है, लेकिन इसे पूरे समाज का समर्थन मानना गलतफहमी है। निरुपम के अनुसार कांग्रेस और राजद का वोट प्रतिशत लगभग 36 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा और जनस्वराज पार्टी के आने से इसमें और कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह जरूर बढ़ा है, पर चुनाव में बड़ी सफलता या सरकार बनाने की संभावना उन्हें नजर नहीं आती।

PM मोदी को गाली देना गलत

निरुपम ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्‍तेमाल को निदंनीय बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना गलत है, यह गाली कांग्रेस के मंच पर हुई संयुक्‍त सभा में दी गई थी। किसी सभ्य समाज में ऐसी भाषा का उपयोग नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी हमारे देश के एक सम्मानित और यशस्वी प्रधानमंत्री हैं और उनकी माताजी अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए उनके नाम पर अपशब्द कहना गलत और अभद्र है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को सभ्यता में बहुत विश्वास करने वाली दिखाती है, लेकिन उन्होंने वैचारिक मतभेदों को छोड़कर गालियों का सहारा लिया, जो निंदनीय है। प्रधानमंत्री सहित पूरे देश को कांग्रेस के इस दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा से दुख हुआ है।

शुभांशु शुक्ला भारत के लिए गौरव

निरुपम ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हताशा की स्थिति में है और शर्मनाक बयान दे रही है। उन्होंने बताया कि शुभांशु शुक्ला भारत के लिए गौरव हैं, जिन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों के दल में शामिल होकर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यात्रा की।

यह भी पढ़ें- ‘…सरकार होती तो कट्टे पर डिस्को करते’, वायरल वीडियो पर मांझी का ताना; तेजस्वी पर निशाना

उनकी उपलब्धि पर पूरे देश ने जश्न मनाया, संसद में प्रस्ताव पारित हुआ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनका भव्य स्वागत किया। इसके बावजूद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि शुक्ला पैसे देकर अंतरिक्ष यात्री बने हैं। निरुपम ने कहा कि यह निराधार है क्योंकि अंतरिक्ष यात्रा से पहले कठोर शारीरिक और मानसिक परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं।- एजेंसी इनपुट के साथ

Immigration foreigners act 2025 sanjay nirupam illegal foreigners deportation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 09:37 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra News
  • Sanjay Nirupam

सम्बंधित ख़बरें

1

सोलापुर-तुलजापुर-धाराशिव रेल लाइन को मिली मंजूरी, 3295 करोड़ के प्रोजेक्ट को कैबिनेट की हरी झंडी

2

सड़क के गड्ढे में फिसली एक्टिवा,बस ने कुचला…पवई में छठ पूजा से लौट रहे युवक की मौत

3

थप्पड़ मारा, चम्मच को बनाया हथियार और…,जर्मनी जा रही प्लेन में भारतीय युवक का तांडव, मचा हड़कंप

4

बच्चू कड़ू का ट्रैक्टर मार्च पहुंचा नागपुर, मुख्यमंत्री आवास से लेकर RSS मुख्यालय तक हाई अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.