Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंबड औद्योगिक वसाहत में अवैध वृक्षों की कटाई, पर्यावरण प्रेमियों का आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Ambad Industrial Estate: सिडको औद्योगिक वसाहत स्थित पुराने इटन ए-11 कंपनी के भूखंड पर बड़े पैमाने पर हरियाली की कटाई हो रही है। जिससे पर्यावरण प्रेमियों ने तीव्र आक्रोश व्याप्त है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 17, 2025 | 07:47 PM

अंबड औद्योगिक वसाहत में अवैध वृक्षों की कटाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: सिडको औद्योगिक वसाहत स्थित पुराने इटन ए-11 कंपनी के भूखंड पर लगभग 15 से 20 एकड़ जमीन का विभाजन कर हाल ही में 40 प्लॉट तैयार किए गए हैं। इन प्लॉट्स पर छोटे-बड़े उद्योग शुरू करने के लिए निर्माणकार्य प्रारंभ हुआ है और इसी कारण बड़े पैमाने पर हरियाली की कटाई हो रही है। पिछले एक महीने में करीब 40 से 50 विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों की धड़ल्ले से कटाई की गई है। इस संबंध में एमआईडीसी वृक्ष प्राधिकरण की कोई अनुमति नहीं ली गई, जिससे पर्यावरण प्रेमियों ने तीव्र आक्रोश व्यक्त कर तात्कालिक कार्रवाई की मांग की है।

गरवारे चौफुली से एकस्लोपॉइंट की ओर जाते समय एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस ए-11 भूखंड पर पूर्वी इटन कंपनी कार्यरत थी। कंपनी बंद होने के बाद पिछले कई वर्षों से यहाँ प्राकृतिक वनसंपदा विकसित हुई थी। सैकड़ों प्रजातियों के वृक्षों के कारण यहाँ छोटे-बड़े पक्षियों के साथ मोरों का भी निवास बन चुका था। लेकिन औद्योगिकीकरण के नाम पर इस हरियाली का सफाया किया जा रहा है।

…तो हम आंदोलन करेंगे

पर्यावरण कार्यकर्ताओं के अनुसार, दिन-दहाड़े ट्रैक्टर व ट्रकों के माध्यम से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है। यह सब अवैध रूप से और बिना अनुमति के हो रहा है। इसलिए एमआईडीसी वृक्ष प्राधिकरण विभाग ने तुरंत ध्यान देना चाहिए, ऐसी मांग उठ रही है। “ऑक्सीजन फैक्ट्री” कहे जाने वाले इस मिनी जंगल के नष्ट होने पर क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ जाएगा, ऐसी चेतावनी कार्यकर्ताओं ने दी है। मार्शल ग्रुप अध्यक्ष प्रशांत खरात, पर्यावरण प्रेमी अक्षय परदेशी और हर्षल चव्हाण ने संयुक्त रूप से आवाज उठाई है। “यदि बिना अनुमति चल रही वृक्षों की कटाई तुरंत बंद नहीं की गई, तो हम आंदोलन करेंगे,” ऐसा इशारा उन्होंने दिया है।

ये भी पढ़े: अब अपराध जांच होगी High-Tech, अकोला में ‘Mobile Forensic Van’ की शुरुआत

सैकड़ों पेड़ों की कटाई अवैध

मार्शल संगठन अध्यक्ष प्रशांत खरात ने कहा कि पुरानी इटन कंपनी बंद होने के बाद नए प्रकल्प आना आवश्यक है। लेकिन सैकड़ों पेड़ों की कटाई अवैध रूप से हो रही है। प्रशासन ने इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

Illegal tree felling in ambad industrial estate sparks outrage from environmentalists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 07:47 PM

Topics:  

  • Cutting Trees
  • Environmental Protection
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व पार्षद प्रकाश लोंढे, न्यायिक हिरासत में रहते हुए प्रभाग 11 से भरा नामांकन

2

मालेगांव मनपा चुनाव: नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ, 84 सीटों के लिए 307 उम्मीदवार मैदान में

3

नामांकन वापसी के आखिरी दिन नासिक में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुछ मिनटों की देरी और पलट गई सियासी किस्मत

4

नासिक मनपा चुनाव: प्रचार खर्च पर चुनाव आयोग सख्त; खर्च सीमा लांघी तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.