Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल हयात पर चला पीला पंजा, बजरंग दल के विरोध के बाद मनपा की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण ध्वस्त

Beef Controversy Nashik: नासिक के सातपुर इलाके में होटल हयात पर कथित गोमांस मामले के बाद मनपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 02, 2026 | 06:48 PM

Beef Controversy Nashik (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Encroachment Demolition: नासिक शहर के सातपुर इलाके में स्थित होटल हयात में कथित रूप से गोमांस की बिक्री और भंडारण का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। बजरंग दल और विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

सोमवार सुबह महापौर के आदेश पर सातपुर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने त्र्यंबक रोड स्थित होटल हयात सहित वन विभाग की भूमि पर पिछले लगभग 30 वर्षों से किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

त्र्यंबक रोड पर संतोषी माता मंदिर के सामने कथित रूप से हो रही गोमांस बिक्री को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष है। लोगों का आरोप है कि पुलिस और मनपा प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे हुए थे। रविवार रात बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि होटल हयात दरबार के फ्रीजर में लगभग 500 किलो गोमांस रखा है। जब भीड़ ने अवैध कत्लखाने को ध्वस्त करने की मांग की, तो स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

Palghar MIDC: पालघर के केमिकल प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव, प्रशासन अलर्ट

नागपुर विस्फोट मामले में कंपनी की लापरवाही उजागर, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9 निदेशक गिरफ्तार

एमवीए की एकता की बड़ी परीक्षा, राज्यसभा सीट पर एमवीए में खींचतान, शिवसेना (उबाठा) बनाम कांग्रेस

अकोला में शिवसेना (उबाठा) पदाधिकारी की कार पर हमला, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, जांच शुरू

भारी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई

सोमवार सुबह महापौर हिमगौरी आडके और अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त की मौजूदगी में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। हालांकि कुछ टपरीधारकों और व्यवसायियों ने कार्रवाई का विरोध किया और इलाके में कुछ समय के लिए तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस और निगम कर्मियों ने कानूनी कार्रवाई जारी रखी। कई नागरिकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया।

ये भी पढ़े: किसी के बाप से नहीं डरते, समीर साजेद का बयान, छत्रपति संभाजीनगर में बवाल, AIMIM के 11 पार्षदों पर FIR

गोमांस बिक्री के बाद भड़का आक्रोश

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वृषाली नरेश सोनवणे ने कहा कि होटल हयात दरबार के भीतर और बाहर जिस तरह कथित रूप से गोमांस की बिक्री हो रही थी, वह असहनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है और दोषी होटलों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

जैसी करनी वैसी भरनी

इलाके में चर्चा है कि होटल हयात और अन्य दुकानों को वन विभाग पहले भी नोटिस दे चुका था। आरोप है कि उस समय होटल मालिक ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एसीबी कार्रवाई करवाई थी। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Hotel hayat nashik encroachment demolition beef row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 06:48 PM

Topics:  

  • Illegal Encroachment
  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.