मटन बताकर परोसा जा रहा था गौमांस, नागपुर के सरपंच ढाबे पर पुलिस का छापा, ढाबा संचालक गिरफ्तार

Nagpur News: नागपुर के बोरखेड़ी टोल नाका स्थित सरपंच ढाबे पर ग्राहकों को मटन बताकर गौमांस परोसा जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 40 किलो मांस बरामद किया और ढाबा संचालक फकरु खान को गिरफ्तार किया।
nagpur-sarpanch-dhaba-beef-Served-as-mutton-raid-arrest
सरपंच ढाबा पर छार्रवाई करते पुलिस अधिकारी व पशु संगठन के कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Beef Was Being Served As Mutton In Nagpur: नागपुर के बोरखेड़ी टोल नाका के पास स्थित सरपंच ढाबा एवं रेस्टोरेंट में ग्राहकों को मटन बताकर गौमांस परोसे जाने का मामला उजागर हुआ है। रविवार सुबह करीब 10 बजे पीपल फॉर एनिमल संगठन और बुटीबोरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान ढाबे से लगभग 30 से 40 किलो गौमांस बरामद किया गया।

जानकारी अनुसार पुश संगठन पीपल फॉर एनिमल (PFA) कार्यकर्ता सुरभि लालवानी को गुप्त जानकारी मिली कि बोरखेड़ी टोल नाका के पास स्थित सरपंच ढाबा एवं रेस्टोरेंट में ग्राहकों को मटन बताकर गौमांस परोसा जा रहा है। लालवानी ने इसकी सूचना बुटीबोरी पुलिस को दी।

पीएफए और पुलिस ने मारा छापा

इसके बाद जानकारी पुख्ता होने के बाद रविवार सुबह बुटीबोरी पुलिस, पशु कल्याण अधिकारी राम नंदनवार और पीएफए कार्यकर्ता सुरभि लालवानी ने ढाबे पर छापा मारा। यह ढाबा फकरु खान के स्वामित्व में है और वह इसे किराये पर चलाता था।

पुलिस के अनुसार, खान को पहले भी अवैध मांस आपूर्ति और बिक्री को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद उसने यह अवैध गतिविधि जारी रखी। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ढाबा संचालक फकरु खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑटो में नागपुर से आता था माल

सूत्रों के अनुसार ढाबे में जो गौमांस आता था वह नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से आता था। रविवार को भी करीब 30-40 किलो गौमांस प्लास्टीक की बोरी में भरकर ढाबे में लाया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने थ्री सीटर ऑटो क्रमांक एमएच 49/ सीएफ 6602 को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी करें सख्ती से कार्रवाई

सुरभि लालवानी ने कहा कि, इस प्रकार की घटनाएं शाकाहारी नागरिकों और पशु प्रेमियों की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने नागपुर कलेक्टर विपिन इटनकर, जो पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी (एसपीसीए) के अध्यक्ष भी हैं, से मांग की कि शहर में चल रही सभी अवैध मांस की दुकानों और कत्लखानों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com