किवले हादसे की यादें हुई ताजा, फिर इस इलाके में ढहा महाकाय होर्डिंग
- Written By: संतोष मिश्रा
पिंपरी: लगातार दूसरे दिन तूफानी हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश (Heavy Rain) ने पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के किवले में हुए होर्डिंग हादसे (Hoarding Accidents) की यादों को ताजा कर दिया है। मंगलवार शाम 4 बजे के करीब शहर से सटे आईटी पार्क हिंजवड़ी (IT Park Hinjewadi) में होर्डिंग गिरने की एक और घटना सामने आई है। हिंजवड़ी के लक्ष्मी चौक (Laxmi Chowk) पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया है। सौभाग्य से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। हालांकि होर्डिंग गिरने से नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है।
पिंपरी-चिंचवड़ में आज शाम करीब 4 बजे लगातार दूसरे दिन तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश में तेज हवा चल रही थी। इस हवा के कारण हिंजवड़ी के लक्ष्मी चौक में एक बड़ा होर्डिंग गिर गया है, लेकिन यह होर्डिंग अलग-अलग दुकानों के छप्पर और सड़क पर गिर गया। इस हादसे में एक कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सौभाग्य से कोई घायल या मारा नहीं गया। होर्डिंग गिरने के बाद वहां तमाशबीनों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसके चलते जाम लग गया।
किवले में हुई थी पांच लोगों की मौत
इस घटना ने किवले में कुछ दिन पहले हुए भीषण होर्डिंग हादसे की यादें ताजा कर दी। इस हादसे में एक महाकाय होर्डिंग गिर गया था, इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अवैध होर्डिंग का मसला गहन बन गया था। हालांकि आज एक बार फिर हिंजवड़ी में एक और महाकाय होर्डिंग ढह गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
गुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
किवले हादसे से नहीं लिया सबक
इसमें कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन लोगों का नुकसान काफी हुआ है। इस हादसे से पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका प्रशासन ने किवले हादसे से सबक नहीं लिया है। लोगों का मानना है कि केवल खानापूर्ति कर महानगरपालिका अपना काम खत्म कर दे रही है। नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा फिर सामने आ गया है। अभी मानसून शुरू नहीं हुआ है। ऐसी घटनाएं मानसून से पहले हो रही हैं। मानसून शुरू होने के बाद और कितनी घटनाएं होंगी? यह सवाल नागरिक उठा रहे हैं।
