- Hindi News »
- Maharashtra »
- Highway Samruddhi Expressway Will Connect Every District Of Maharashtra Shaktipeeth Expressway Will Be Longer Than
महाराष्ट्र के हर जिले से जुड़ेंगे हाईवे, समृद्धि एक्स. से भी लंबा होगा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे (Nagpur-Mumbai Samridhi Expressway) की सफलता से उत्साहित शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने राज्य के सभी जिलों को हाईवे (Highway) से जोड़ने का प्लान बनाया है। राज्य में 10 नए राजमार्ग के निर्माण की बहुउद्देशीय योजना की जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को दी गई हैं। इनमें समृद्धि एक्सप्रेस-वे से भी लंबे नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे (Nagpur-Goa Shaktipeeth Expressway) का समावेश है। यह एक्सप्रेस-वे वर्धा जिले के पवनर में शुरू होकर महाराष्ट्र-गोवा राज्य सीमा पर पतरादेवी पर समाप्त होगा।
एमएसआरडीसी के एमडी राधेश्याम मोपलवार के अनुसार, राज्य में लगभग तीन हजार किमी के नए हाईवे अगले पांच वर्ष में बनाने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। लगभग 3 लाख करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाले 10 हाईवे सभी 36 जिलों से जुड़ जाएंगे। हाइवे नेटवर्क बनने से नए औद्योगिक नोड, विभिन्न हब, स्मार्ट सिटी आदि का विकास होगा।
760 किमी होगा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे
नागपुर से गोवा को जोड़ने वाला शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे लगभग 760 किमी लंबा होगा। यह देश के सबसे लंबे समृद्धि एक्सप्रेस-वे से भी लंबा होगा। एमएसआरडीसी ने परियोजना के लिए फिजीबिल्टी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने कंसल्टेंट नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू है। एमएसआरडीसी के अनुसार, दिसंबर के अंत तक निर्णय ले लिया जाएगा। शक्तिपीठ हाइवे राज्य के धार्मिक-आध्यात्मिक केंद्रों जैसे सेवाग्राम, करंजा लाड, माहुर, औंधा ,नागनाथ, नांदेड़ के गुरुद्वारा, परली-वैजनाथ, अंबाजोगाई, तुलजापुर, पंढरपुर और कुंकेश्वर को भी जोड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ 2027 से पहले नासिक में 10 लेन सड़क को हरी झंडी, बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर प्रशासन का बड़ा फैसला
नासिक मनपा में 2 सीटों पर कांग्रेस-ठाकरे गुट आमने-सामने, स्वीकृत पार्षदों पर गठबंधन में बढ़ा तनाव
नासिक मनपा में BJP के मतभेद फिर सतह पर, स्थायी समिति चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल; पार्षदों ने जताई नाराजगी
दरिंदा बना मंदिर का पुजारी, 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
11 जिलों से होकर गुजरेगा
शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण के हिस्सों को एक दूसरे से जोड़ते हुए 11 जिलों से होकर गुजरेगा। जिन जिलों को यह जोड़ेगा उनमें वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, परभनी, लातूर, बीड, उस्मानाबाद, सोलापुर, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। राज्य के वॉर रूम-इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभाल रहे एमडी राधेश्याम मोपलवार को उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में पूरे राजमार्ग नेटवर्क का काम पूरा हो जाएगा।
मुंबई-गोवा कोंकण एक्सप्रेस-वे
शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे के साथ एमएसआरडीसी मुंबई से कोंकण होते हुए गोवा तक 6 लेन एक्सप्रेस-वे की योजना पर कार्य कर रही है। यह राज मार्ग पनवेल के पास पेन से सिंधुदुर्ग से सावंतवाड़ी तक जाएगा, जिस पर लगभग 80,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुंबई-कोंकण एक्सप्रेस-वे योजना के तहत लंबे घुमावदार मार्गों के बजाय तटीय जिलों से होते हुए सीधी सड़क बनेगी। गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी डीसीएम फडणवीस से मिल कर इस परियोजना को लेकर चर्चा की है।
कनेक्टिविटी पर कार्य
एमएसआरडीसी के एमडी मोपलवार के अनुसार, राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी ही सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए नागपुर-गोवा एक्सप्रेस-वे के अलावा, एमएसआरडीसी विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस-वे, नागपुर-गोंदिया, गोंदिया-गढ़चिरोली और गढ़चिरौली-नागपुर राजमार्गों से जालना-नांदेड़ और जालना-नासिक कनेक्टर्स जैसी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। जालना-नांदेड़ और जालना-नासिक राजमार्ग वास्तविक निर्माण शुरू करने के बहुत करीब हैं। इसके अलावा मुंबई के पास विरार अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर पर भी काम हो रहा है।
ये होंगे नए एक्सप्रेस-वे
- नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे 800 किमी
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 100 किमी
- मल्टी मॉडल कॉरिडोर 98 किमी
- पुणे रिंग रोड 136.5 किमी
- पुणे-नासिक एक्सप्रेस-वे 180 किमी
- मुंबई-गोवा एक्सप्रेस-वे 400 किमी
- जालना-नांदेड कनेक्टर 180 किमी
- जालना-नाशिक कनेक्टर 35 किमी
- नागपुर-गोंदिया 150 किमी
Highway samruddhi expressway will connect every district of maharashtra shaktipeeth expressway will be longer than
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बजट सत्र से पहले बड़ा संदेश! CM फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी महाराज को किया नमन
Feb 23, 2026 | 11:47 AMMutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
Feb 23, 2026 | 11:39 AMकुंभ 2027 से पहले नासिक में 10 लेन सड़क को हरी झंडी, बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Feb 23, 2026 | 11:36 AMअविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामले में पुलिसिया एक्शन शुरू, वाराणसी स्थित आश्रम पहुंची पुलिस की टीम
Feb 23, 2026 | 11:35 AMबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप
Feb 23, 2026 | 11:30 AMये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
Feb 23, 2026 | 11:29 AMमुंबई वालों पर चढ़ा घूमने का खुमार! IRCTC टूर पैकेज से बनाया रिकॉर्ड, अंडमान और नेपाल बने पहली पसंद
Feb 23, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













