- Hindi News »
- Maharashtra »
- Harsh Dubey India Test Odi Team Selection Afghanistan Series Nagpur
विदर्भ का सितारा चमका, नागपुर के हर्ष दुबे की Team India में धमाकेदार Entry, टेस्ट-वनडे में मौका
Nagpur Harsh Dubey: नागपुर के युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली है। शानदार रणजी प्रदर्शन के दम पर वह जून में अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा होंगे।
- Written By: अंकिता पटेल

हर्ष दुबे, नागपुर क्रिकेट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Vidarbha Cricket News: नागपुर विदर्भ क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। नागपुर के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर और ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली है। हर्ष जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं की बैठक के बाद टीम की घोषणा की, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दाभा निवासी हर्ष लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे थे।
2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने इतिहास रचते हुए एक सत्र में सर्वाधिक 69 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विदर्भरणजी चैम्पियन बना और हर्ष को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। गेंदबाजी के साथ उन्होंने बल्ले से भी 476 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे।
हर्ष के फेवरेट क्रिकेटर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं। वे जडेजा की शैली और जुझारूपन को अपना आदर्श मानते हैं। संयोग से जिस सीरीज में जडेजा को आराम दिया गया है, उसी में हर्ष को मौका मिला है। विदर्भ के लिए 2021 में लिस्ट-ए और 2022 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हर्ष के नाम 9 बार पांच विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। आईपीएल में भी हर्ष ने अपनी छाप छोड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में उन्हें टीम से जोड़ा था। अब तक खेले 11 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
विश्वास ही नहीं कर पा रहा हूं: हर्ष
इंडिया टीम में चुने जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष ने कहा कि मेरे लिए यह विश्वास कर पाना आसान नहीं हो रहा है। मैं अभ्यास सत्र समाप्त करने के बाद जब ड्रेसिंग रूम में आया तब किसी ने मुझे यह जानकारी दी कि मेरा चयन हुआ है।
यह पल मेरे क्रिकेट करियर के सबसे बेहतरीन अनुभवों में शामिल हो गया, मैं अपनी खुशी का इजहार शब्दों में नहीं बता सकता, घर में सभी खुश है और अभी तक की मेरे सफर में उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे सहयोग दिया है।
टीम इंडिया में खेलने को लेकर उत्साहित हर्ष ने कहा कि अभी में इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं फिलहाल आईपीएल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार अच्छा कर रही है और मेरा लक्ष्य टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम योगदान देने की लेकर है, हर्ष ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
रात ढाई बजे उठकर करता था प्रैक्टिस : सुरेंद्र दुबे
हर्ष की सफलता के पीछे उनके पिता सुरेद दुबे का सधर्ष और समर्पण भी जुड़ा है। नवभारत से बातचीत में सुरेंद्र दुबे ने भावुक होकर बताया, ‘हमारे समय में खेल को लेकर सुविधाएं नहीं थीं। आर्थिक स्थिति भी कमजोर भी। मेरा सपना क्रिकेटर बनने का था, जो पूरा नहीं हो सका।
अब वही सपना मेरा बेटा पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि हर्ष बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी था।
‘रात के ढाई बजे उठकर बैट और बॉल लेकर कैच प्रैक्टिस करता था। तभी समझ गया था कि इस बच्चे में कुछ खास है।” सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने कभी हिम्मत नहीं हारी। पित्ता दुबे कहते हैं, ‘क्रिकेट बहुत साखचर्चीला खेल है। बल्ले टूटते थे, सामान बदलना पड़ता था।
लेकिन हमने अपने बेटे का सपना नहीं टूटने दिया। हर्ष की मां ज्योति दुबे को भी उन्होंने सबसे बड़ा मोटिवेशन बताया, उन्होंने कहा, ‘हमेशा उसे यही सिखाया कि जमीन से जुड़े रही और अपने खेल के प्रति ईमानदार रहो, जब भारतीय टीम में चयन की खबर मिली तो वै भावुक हो उठे। ‘विश्वास ही नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:-नागपुर काटोल में बड़ा हादसा! ट्रक पलटा, ईंटों के ढेर में दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
आखों में आसू आ गए, रौंगटे खड़े हो गए, यह सिर्फ हर्ष की नहीं, पूरे परिवार की मेहनत का फल है। उन्होंने नागपुर क्रिकेट एकेडमी और डायरेक्टर माधव बाकरे के योगदान को भी हर्ष दुबे के कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए याद किया, आज सुरेंद्र दुबे सीआईएसएफ से वॉलटरी रिटायरमेंट लेकर बच्ची की क्रिकेट सिखा रहे हैं, उनका कहना है, ‘जैसे मैने हर्ष को सिखाया, वैसे ही और बच्चों को आगे बढ़ाना चाहता हूं।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट
Harsh dubey india test odi team selection afghanistan series nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










