गोरेगांव में मंजूर सड़क का काम अधर में, कीचड़ और झाड़ियों से परेशान नागरिक
Road Construction Delay: गोरेगांव नगर पंचायत के प्रभाग 15 में सड़क निर्माण को मंजूरी और वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है।
Kohmara Flyover (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Goregaon Road Construction: गोरेगांव नपं की अनदेखी का नमूना प्रभाग क्र. 15 में प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सकता है। पिछले कई महीनों से सड़क मंजूर होकर वर्क ऑडर भी निकल चुका है, लेकिन निर्माण कार्य को क्यों रोका जा रहा है। ऐसा सवाल गोरेगांव नगरवासियों द्वारा कर नगर पंचायत प्रशासन से किया है।
सड़क निर्माण नहीं होने से संक्रामक बीमारी का खतरा तो बन ही गया है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यहां के प्रभागवासियों के लिए यह सड़क निर्माण हो रही है कि कीचड़ में से रास्ता निकालना पड़ रहा है। इस संदर्भ में जानकारी ली गई कि गोरेगांव नपं के प्रभाग क्र. 15 में पिछले कई महीनों से शारजा लॉन परिसर से पक्की सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है। जिसका वर्क ऑडर भी निकल चुका है।
सड़क निर्माण में देरी से संक्रामक बीमारी का खतरा
सड़क निर्माण के लिए कई महीनों पूर्व निर्माण सामग्री की ढेर कर रखी गई है। लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की गई है। जिस वजह से प्रभागवासियों को कीचड़ तथा झाड़ियों से रास्ता निकालना पड़ रहा है। अभी तो मानसून शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन के बारिश से रास्ते पर जल संग्रह हो चुका है। इसके बावजूद भी गोरेगांव नपं प्रशासन गंभीर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: MIDC में ग्रामपंचायत संपत्ति कर वसूली को रोकने की मांग को लेकर SIMA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने सरकार को दिया निर्देश
जिसे देखते हुए नपं प्रशासन से सवाल किया जा रहा है कि सड़क मंजूर, वर्क ऑर्डर तैयार और सामग्री भी आ चुकी है, इसके बावजूद भी सड़क का काम क्यों रोका गया है अब यह सड़क प्रभागवासियों के लिए मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। चुनाव में वादे पक्के, सड़क कच्ची गोरेगांव की जनता पिछले लंबे समय से इस सड़क के लिए संघर्ष कर रही है।
प्रभाग 15 के नागरिकों का फूटा गुस्सा
पक्की सड़क नहीं बनने से इस मार्ग पर झाड़ियां उग आई है। इस सड़क को देखकर कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि यह मार्ग है। इतनी झाड़ियां व गंदे पानी का जमाव हो गया है। जब भी कोई चुनाव आता है तो उस दौरान वादे पक्के किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में वादे कच्चे साबित हो रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्र वासियों ने साफ कर दिया है कि वे अब और इंतजार नहीं करेंगे। इस प्रभाग के पार्षद एस।एच। भैरम है, लेकिन वे भी इस सड़क के लिए गंभीर नहीं है। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार सड़क निर्माण के लिए नगर प्रशासन से गुहार लगाई है। लेकिन इस ओर अनदेखी ही की गई।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
नपं गोरेगांव मुख्याधिकारी अक्षय परदेशी ने कहा कि यदि अगले कुछ दिनों में सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो प्रभागवासी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी। ऐसी चेतावनी क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई है। जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य उपरोक्त सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। वर्क ऑर्डर भी हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
