Gondia News: 48 गांवों की पानी सप्लाई पर संकट! करोड़ों का टैक्स बकाया
Gondia जिले की आमगांव नगर परिषद के 48 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए बनायी गई जलापूर्ति योजना संकट में है। जल विभाग के अनुसार कर जमा नहीं होता है, तो पानी का कनेक्शन कट सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondia News In Hindi: आमगांव नगर परिषद व आमगांव तथा सालेकसा तहसील के 48 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना संकट में है।
इस योजना का संचालन गोंदिया जिला परिषद के जलापूर्ति विभाग द्वारा किया जाता है। लेकिन लाभार्थी ग्राम पंचायतों और नगर परिषद द्वारा समय पर पानी टैक्स नहीं भरने के कारण यह योजना बार-बार आर्थिक संकट में फंसती जा रही है।
जल विभाग के अनुसार, अगर जल्द ही बकाया कर जमा नहीं किया गया, तो नल योजना के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति बंद करनी पड़ सकती है। देवरी उपविभाग के उप अभियंता राजेंद्र सातदवे ने बताया कि योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक निधि केवल पानी टैक्स के माध्यम से ही प्राप्त होती है। अगर समय पर यह रकम नहीं आई, तो जलापूर्ति बाधित करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
बकाया पानी टैक्स की स्थिति
आमगांव तहसील की 26 ग्राम पंचायतों पर 75,98,929 पानी टैक्स बकाया है। सालेकसा तहसील के 6 गांवों पर 14,52,397 पानी टैक्स बकाया है। आमगांव नगर परिषद (8 गांवों सहित) पर 21,83,523 पानी टैक्स बकाया है।
ये भी पढ़ें :- Yavatmal News: बाघ, तेंदुए और भालुओं का आतंक जारी, 10 साल में 250 लोगों पर हमले
योजना में शामिल गांव
इस योजना में आमगांव नगर परिषद क्षेत्र के अलावा सालेकसा तहसील के साकरीटोला, सातगांव, कारुटोला, हेटी, कडोतीटोला, तुमरीडीटोला व आमगांव तहसील के बोरकन्हार, बाम्हणी, शिवनी, खुर्शीपार, जवरी, ठाणा, बोथली, सुपलीपार, कालीमाटी, चिरचाडबांध, मानेगांव, सितेपार, किकरीपार, कातुर्ली, मोहगांव, बंजारीटोला, पाउलदौना, पानगांव, मुंडीपार, भोसा, घाटटेमनी, नंगपुरा, फुक्कीमेटा, धामनगांव, ननसरी आदि गांवों का समावेश है। जल संकट की आशंका से ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। समय रहते बकाया राशि वसूल न की गई तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
