- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Aamgaon Gondia Industrial Development Employment Issues
धान और तेंदूपत्ता पर निर्भर आमगांव, स्थायी रोजगार नदारद, MIDC स्थापित करने की उठी मांग
Gondia News: गोंदिया जिले की आमगांव तहसील में औद्योगिक विकास और स्थायी रोजगार के अवसरों का अभाव है। मजदूरों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है, जबकि क्षेत्र कृषि और तेंदूपत्ता पर निर्भर है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondia News In Hindi: महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल देश में महाराष्ट्र सरकार का एक विभाग है जो व्यवसाय क्षेत्र को शुरू करने और विकसित करने व महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को प्राप्त करने के लिए है। लेकिन गोंदिया जिले की आमगांव तहसील में रोजगार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से रोजगार के लिए मजदूरों को दूसरे शहरों में पलायन करना पड़ता है।
आमगांव महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले की प्रमुख तहसील है। जिसे आठ गांव को मिलाकर नगर परिषद बनाया गया है। यह शहर नागपुर-रायपुर रेलवे मार्ग के बीच में बसा हुआ है। बाघ नदी पानी का मुख्य स्त्रोत है जो छत्तीसगढ़ से आती है। आमगांव तहसील में मुख्य रूप से धान की खेती होती है और यहां तेंदूपत्ता के सीजन में तेंदूपत्ता संकलन कर ग्रामीण जनता को रोजगार प्राप्त होता है।
2011 की जनगणना के अनुसार आमगांव तहसील की जनसंख्या लगभग 1 लाख 30 हजार 657 है। जिसमें 65,102 पुरुष व 65,555 महिलाएं हैं। तहसील में रोजगार की मांग पुरानी है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
बुधवार पेठ में रह रहीं बांग्लादेशी महिलाओं को एक सवाल पूछ कर पुलिस ने पकड़ा, जानें किस सवाल ने खोली पोल?
प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
युवा पलायन करने का मजबूर
आमगांव तहसील में अभी लगभग 56 ग्राम पंचायत में लगभग 75 गांव है। इन सब ग्राम के मजदूर व युवा वर्ग को रोजगार के रूप में किसी भी प्रकार का कारखाना नहीं है या महाराष्ट्र औद्योगिक विकास की न ही जमीन मालूम पड़ती है। जिससे युवा वर्ग दूसरे शहरों में पलायन करने को मजबूर हैं, न चाहते हुए भी मजदूरों को व युवा वर्ग को अपना परिवार व पेट पालने के लिए शहरो में जाना ही पड़ता है।
आमगांव तहसील के लोग प्रमुखता से कृषि पर निर्भर है, जो कृषि कार्य निपटने के बाद बड़े शहरों, अन्य राज्यो में जाकर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हैं। कई युवकों व मजदूरों को काम नहीं होने से रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी
रोजी-रोटी के लिए भटकाव
एमआईडीसी की स्थापना करना बहुत पुरानी मांग है। पर हर बार चुनाव के पहले जनप्रतिनिधि रोजगार की समस्या हल करने का आश्वासन देते हैं फिर वह जनप्रतिनिधि किसी भी पार्टी का हो, पर जीत के आने के बाद उस दिशा में किसी प्रकार की पहल होते दिखती नहीं।
आमगांव तहसील में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने की नितांत आवश्यकता है। जिससे बाहर से लौटे मजदूरों व युवा वर्ग को यहां काम नहीं मिलने से एमआईडीसी की मांग जोर पकड़ते हुए दिख रही है।
जनप्रतिनिधियों से बेरोजगारों ने मांग की है कि वे इस ओर तत्काल ध्यान दें जिससे रोजगार की समस्या हल हो सके व युवाओं को रोजगार व अपने घर चलाने, रोजी-रोटी के लिए पलायन करने की नौबत न आए इसके लिए तहसील में औधोगिक लगाने की आवश्यकता है।
Aamgaon gondia industrial development employment issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘BJP चाहे तो डिप्टी सीएम बना दें’, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सियासी हमला
May 12, 2026 | 07:34 PMसोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
May 12, 2026 | 07:23 PMKuno National Park: कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 07:21 PMवायरल वीडियो विवाद पर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
May 12, 2026 | 07:16 PMअक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














