Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युनायटेड सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर, 12 का होगा शुभारंभ

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 03, 2022 | 11:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया.  गोंदिया जिले की पहली समर्पित युनायटेड सुपरस्पेशालिटी हॉस्पीटल व ट्रामा सेंटर का शुभारंभ  निर्मल टॉकीज के पीछे, शास्त्री वार्ड में 12 मई को होगा. जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष नाना पटोले, पशु संवर्धन मंत्री सुनील केदार सहित  प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी.

डा. अभिषेक भालोटिया ने बताया कि यह हॉस्पीटल दर्जेदार व जरुरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवा के उद्देश्य से निर्मित व विकसित किया गया यह अत्याधुनिक केंद्र है. एकजुटता, हमारा समाज, लोग व जिस स्थान पर हमारा बचपन बिता है उनके लिए विश्व स्तर की उन्नत स्वास्थ्य सेवा को उपलब्ध करने का हमारा उद‍्देश्य है. यह सपना पूरा करने के लिए हमारे पालक व हमारे प्रेरणास्त्रोत तथा सतत मार्गदर्शक शक्ती हैं. 

मरीजों की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधा व वैशिष्ट‍्यपुर्ण रुप से निर्मित 100 बेड का यह हॉस्पीटल है. इसमें एक समर्पित टीम है जो मरीज व उनके रिश्तेदारों के प्रति सहानुभूति के साथ कारगर भूमिका का निर्वाह करेगी. ये सभी आपातकालीन परिस्थिति में 24 घंटे सेवा देंगी. 

सम्बंधित ख़बरें

E-Challan वसूली ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, गोंदिया में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले ₹3.57 करोड़

गोंदिया में अवैध रेत से लदे टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

गोंदिया: रबी फसलों के लिए पानी तो है पर बिजली गायब, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति की मांग

तिरोड़ा में 50 साल बाद भी अधूरा है नीमगांव-आंबेनाला प्रकल्प, वन विभाग की शर्तों में फंसी 13 गांवों की सिंचाई

इसमें जिन सुविधाओं का समावेश है उनमें स्तर 3 आघात देखभाल, कॅथलॅब सहित कार्डियाक युनिट, मस्तिष्क में हुए आघात व ट‍्यूमर व रीढ़ की शल्यक्रिया, जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा, थ्युलियम लेसर व डायलिसिस सुविधा सहित यूरो सर्जरी युनिट, एनआईसीयु सहित उच्च जोखिम प्रसूती युनिट, प्रगत नेत्ररोग विभाग व टीका केंद्र, प्रगत लॅप्रोस्कोपिक शस्त्रक्रिया, न्यूरोलॉजी, सामान्य शस्त्रक्रिया व बालरोग, समर्पित गहन आईसीसीयु, प्रगत पॅथालॉजी प्रयोगशाला, अत्याधुनिक ऑप्थलम ओटी काम्पलेक्स, मॉड‍्यूलर ओटी, फ्लॅट पॅनल कारम सिस्टम, डी.आर. एक्स-रे प्रणाली, थ्री डी युएसजी फिलिप्स एफिनीटी 70 कार्ल स्टोर्झ लॅप्रोस्कोपिक युनिट, हार्मोन विश्लेषण मशीन सहित उच्च श्रेणी की पॅथालॉजी लॅब, एफएनएसी हिस्तोपॅथालॉजी सेवा के साथ ही अन्य सुविधा, 25 बाय 7 फार्मसी व एबुलेंस, कॅन्टीन का समावेश है. 

United superspecialty hospital and trauma center 12 will be inaugurated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2022 | 11:55 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.