Gondia Double Tragedy: मातम में बदली शादी की खुशियाँ; दो पड़ोसी दोस्तों के असामयिक निधन से साईनगरी वार्ड सन्न
Double Tragedy In Gondia:Double Tragedy In Gondia: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव में दो दोस्तों की अलग-अलग हादसों में एक ही दिन मौत हो गई। एक नहर में बह गया तो दूसरा सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ।
- Written By: केतकी मोडक
रोड एक्सीडेंट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Double Tragedy In Gondia: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव शहर के लिए मंगलवार का दिन बेहद भारी रहा। साईनगरी वार्ड क्रमांक 12 के दो युवकों की अलग-अलग हादसों में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सबसे दुखद बात यह रही कि ये दोनों युवक न केवल पड़ोसी थे, बल्कि आपस में गहरे दोस्त भी थे और दोनों ने लगभग एक ही समय पर दुनिया को अलविदा कह दिया। मृतकों की पहचान विक्की लीलाधर पर्वते (28) और आदित्य अंबरदास लोहारे (26) के रूप में हुई है।
शादी की शहनाई के बीच विक्की का दुखद अंत
पुणे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत विक्की पर्वते अपने रिश्तेदारों के साथ इटियाडोह बांध की नहर पर नहाने गया था। उसी दिन उसके बड़े पिता के बेटे की शादी थी और घर में जश्न का माहौल था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; नहाते समय विक्की पानी के तेज बहाव में बह गया। जिस घर में शहनाई बजनी थी और मंगल गीत गूंजने थे, वहां सुबह-सुबह विक्की की मौत की खबर पहुंचते ही खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
ड्यूटी पर जाते समय आदित्य के साथ हुआ हादसा
वहीं दूसरी ओर, साईनगरी निवासी आदित्य लोहारे, जो धानोरा तहसील के गोडलवाही स्थित एक आश्रम स्कूल में कर्मचारी था, अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य के असामयिक निधन से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
रेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
मुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
ये दीदी की हार नहीं लोकतंत्र की हार है, संजय राउत ने दी चेतावनी, विपक्षी की एकजुटता पर बड़ा बयान
यह भी पढ़ें:- Gondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
मित्रता और नियति का क्रूर संयोग
विक्की और आदित्य बचपन के दोस्त थे और हमेशा सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहते थे। पूरे साईनगरी क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि कैसे इन दोनों दोस्तों ने दुनिया से जाते समय भी एक ही दिन और लगभग एक ही समय को चुना। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे अर्जुनी मोरगांव शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
