- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Tumsar Father Agnel School Investiture Ceremony Panchayati Raj Diwas 2
तुमसर में फादर एग्नेल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह और पंचायती राज दिवस आयोजित, सरपंच रहे मौजूद
Tumsar News: तुमसर के फादर एग्नेल स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। साथ ही पंचायती राज दिवस पर छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

Bhandara News: तुमसर स्थानीय फादर एग्नेल स्कूल के परिसर में नवनिर्वाचित छात्र नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह और पंचायती राज दिवस महोत्सव का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। इस दोहरे उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देव्हाड़ी के सरपंच आशीष टेंभुरकर तथा विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रकाश मिंज प्रमुखता से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों के हाथों दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद छात्रों ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउसों के अंतर्गत चुने गए छात्र प्रतिनिधियों का आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया गया।
हाउस प्रमुखों ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने पद और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की विधिवत शपथ दिलाई। प्राचार्य फादर प्रकाश मिंज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन और कर्तव्यों का पालन ही सफलता की कुंजी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
उन्होंने छात्र नेताओं से विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। स्थानीय स्वशासन व्यवस्था पर किया जागरूकइसी कड़ी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र प्रधानमंत्री ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित सहपाठियों को स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था के बारे में जागरूक किया।
मुख्य अतिथि सरपंच आशीष टेंभुरकर ने भी विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाया। कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्रा उपप्रधानमंत्री ने आभार प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रगान एवं महाराष्ट्र गीत के साथ समारोह का समापन हुआ।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की अनुशासन समिति, समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Tumsar father agnel school investiture ceremony panchayati raj diwas 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
May 21, 2026 | 07:25 AMनवभारत संपादकीय: दहेज हत्याओं का कलंक कब तक? देश में महिला सुरक्षा पर सवाल
May 21, 2026 | 07:11 AMतमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
May 21, 2026 | 07:09 AMनवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
May 21, 2026 | 07:03 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
May 21, 2026 | 06:59 AMAshok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
May 21, 2026 | 06:57 AMNavabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













