- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Tiger Leopard Terror Gondia Villages Attack Fear
तेंदुआ चाहिए या इंसान? गोंदिया में पालतू पशुओं का कत्लेआम, बाघ के आतंक से ग्रामीणों में फैली दहशत
Tiger Attack in Gondia: तिरोड़ा-बिरसीफाटा क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। मासूम की मौत, पशुओं का शिकार और खेतों में जाने में भी ग्रामीण डर रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस

बाघ का आतंक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gondia News: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए व बाघ की बढ़ती गतिविधि और हमलों के कारण नागरिकों में भारी दहशत फैल गई है। इससे खेती और पशुधन के नुकसान के साथ ही जनहानि का भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। नागरिकों की ओर से बाघ/तेंदुआ नियंत्रण के लिए वन विभाग से ठोस और स्थायी उपाय करने की मांग की जा रही है।
तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेतों और जंगल के किनारे बंधे मवेशियों पर हमले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही खोडगांव के किसानों की खेत में बंधे मवेशी व गाय का शिकार बाघ द्वारा किया गया। निमगांव-इंदोरा में तेंदुए द्वारा एक डरावना हमला हुआ।
मासूम पर किया हमला
खेत में पिता के साथ गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची रुची पारधी पर कथित रूप से घात लगाए तेंदुए ने हमला किया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पिछले कुछ सप्ताह में तहसील के अन्य गांवों जैसे बुचाटोला और रुस्तमपुर में भी तेंदुआ/बाघ के विचरण की सूचनाएं मिली हैं। एक किस्से में, एक किसान खेत में काम कर रहा था, और लगभग सिर्फ दस-फीट की दूरी पर एक तेंदुआ झाड़ी में बैठा दिखा। अगर उस व्यक्ति की किस्मत नहीं चलती तो यह घटना जानलेवा हो सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
हाल ही में ग्राम इसापुर के एक चारवाहे रविंद्र कुंभलकर ने गाय को चराने नाले किनारे ले गया था। इस दौरान सुबह 10 बजे बाघ ने हमला कर दिया। उस वक्त रविंद्र भागने में सफल हो गया जिससे उसकी व गाय की जान बच गई। किसान और खेत मजदूर सुबह-सुबह कृषि कार्य करने खेतों में जाते हैं। लेकिन बाघ की मौजूदगी के चलते यह कार्य जान हथेली पर रखकर करना पड़ रहा है। लोगों में इतनी दहशत है कि बाहर जाने से भी से कतरा रहे हैं।
पालतू पशुओं का बढ़ता शिकार
पिछले कई दिनों से तेंदुए व बाघ ने किसानों की बकरियां व अन्य पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें मार डाला है। पालतू जानवरों पर तेंदुए के हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच अब तेंदुए द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों में तेंदुओं के इंसानों पर होने वाले हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। रात के समय नागरिक तेंदुए के डर के साए में घर से बाहर निकलने डर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – इधर हाथियों का हमला उधर बाघ की आतंक, सरकारी उपाय केवल कागजों तक सीमित, पलायन को मजबूर किसान!
वन विभाग को और ध्यान देने की जरुरत
इस पृष्ठभूमि पर वन विभाग को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। भविष्य में यदि तेंदुओं की संख्या इसी तरह बढ़ती रही और मनुष्यों पर हमले भी जारी रहे, तो ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए जीना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसी तीव्र प्रतिक्रिया जनता के बीच व्यक्त की जा रही है। ‘तेंदुआ चाहिए या इंसान?’ – इसका जवाब वन विभाग को देना ही होगा।
Tiger leopard terror gondia villages attack fear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने के लिए अमेरिका ने खर्च किए इतने बिलियन डॉलर, CIA ने दी थी सटीक जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:23 PMक्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
Mar 03, 2026 | 02:17 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 02:12 PMअलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PMअमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों पर संकट… क्या ईरान के हमलों को रोकने में खत्म हो जाएगा जखीरा?
Mar 03, 2026 | 02:10 PMमंगलवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना मंगल-दोष का है खतरा!
Mar 03, 2026 | 02:09 PMविजय देवरकोंडा ने दुल्हन रश्मिका मंदाना को गोद में उठाया, संगीत नाइट की तस्वीरों ने जीता दिल
Mar 03, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













