- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Temperatures In Gondia Surpass 41 C District Magistrate Advises Staying Indoors Between 12 And 3 P M With Heat Stroke Rooms Ready
गोंदिया में पारा 41°C पार; जिलाधीश की सलाह दोपहर 12-3 बजे घर में रहें, हीट स्ट्रोक रूम तैयार
Gondia Summer Safety Tips: गोंदिया में बढ़ती गर्मी पर जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने हीट वेव बैठक ली। दोपहर में बाहर न निकलने व अस्पतालों को ओआरएस व हीट स्ट्रोक रूम तैयार रखने के निर्देश दिए।

Gondia Heatwave Collector Mangesh Gondavale News: गोंदिया जिले में गर्मी का पारा दिनबदिन बढ़ता जा रहा है, फिलहाल जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिसके कारण उष्माघात होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। तेज धूप से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतें।
ऐसी अपील जिलाधीश डॉ। मंगेश गोंदावले ने जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में उष्ण लहर पूर्व तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नागरिकों से की। इस अवसर पर जिप सीईओ मुरुगानंथम, उपजिलाधीश सामान्य मानसी पाटिल, उपजिलाधीश चुनाव विजय अवधाने, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे, सभी उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
गोंदावले ने कहा कि, वर्तमान में जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में इसमें वृद्धि होगी। इसलिए तेज गर्मी के प्रभाव को लेकर सभी विभाग सतर्क होकर काम करें। लू से होने वाली मृत्यु से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
पुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
हर दिन महंगा हो रहा ईंधन! नागपुर में 4 दिन में पेट्रोल-डीजल 4 रुपए महंगा; आम आदमी परेशान
Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद
गोंदावले ने आगे कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में हीट स्ट्रोक रूम स्थापित किया जाए। ORS पावडर का उपयोग करेंगर्मी का पारा बढ़ने के कारण नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। लू के लक्षण महसूस होने पर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं।
प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लू से बचाव के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर लगाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानीय अस्पतालों में ओ।आर।एस। ओआरएस पाउडर सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखा जाए।
जिलाधीश ने यह भी कहा कि बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरों जैसे कमजोर समूहों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक सरकारी कार्यालय में जनता से मिलने के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
लेकिन अभी गर्मी के दिन हैं, इसलिए नागरिकों को मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे या शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच दिया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज का समय भी सुबह का रखा जाए।
गर्मी से बचने के उपायदोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। पर्याप्त पानी पिए। धूप में बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या स्कार्फ का प्रयोग करें। नींबू पानी या छाछ पिए। यात्रा के दौरान पानी अपने साथ रखें। हल्के वजन और ढीले रंग के कपड़ों का प्रयोग करें।
धूप में चश्मा, छाता, जूते आदि का प्रयोग करें। पालतू जानवरों को ठंडी और छायादार जगह पर रखे। गीले पर्दों, पंखों, कूलर की मदद से घर को ठंडा रखें।
यह करने से बचें तेज धूप के दौरान बाहर जाने से बचें कड़ी मेहनत का काम धूप में न करें बच्चों को पार्क किए गए वाहन में न रखे गहरे रंग और तंग कपड़े न पहनें गर्मियों के दौरान खाना पकाने से बचें शराब, चाय, कॉफी, शीतल पेय से बचे अधिक प्रोटीन वाला भोजन व बासी भोजन न खाए ।
Temperatures in gondia surpass 41 c district magistrate advises staying indoors between 12 and 3 p m with heat stroke rooms ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
May 20, 2026 | 09:13 AMमेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
May 20, 2026 | 09:10 AMRubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
May 20, 2026 | 09:03 AMविजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
May 20, 2026 | 09:01 AMआसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
May 20, 2026 | 09:01 AMपुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 09:00 AMनर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
May 20, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












