गोरेगांव-गोंदिया हाईवे पर लावारिस मवेशियों का कब्जा,यातायात में बाधा,दुर्घटनाओं का बना कारण
Stray Cattle: गोरेगांव-गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग पर पिछले अनेक महीनों से लावारिस मवेशियों का राज चल रहा है। यह समस्या आवागमन करने वाले नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
हाईवे पर लावारिस मवेशियों का कब्जा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Goregaon-Gondia National Highway: गोरेगांव-गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग पर पिछले अनेक महीनों से लावारिस मवेशियों का राज चल रहा है। यह मवेशी घंटों बीच सड़कों पर अपना कब्जा बनाएं बैंठे रहते हैं। जिससे महामार्ग के यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न होते आ रही है। साथ ही यह समस्या आवागमन करने वाले नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। लेकिन इस गंभीर विषय पर किसी का भी ध्यान नहीं है।
जानकारी के अनुसार गोरेगांव-गोंदिया हाईवे पर लावारिस मवेशियों की एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों मे अचानक इनकी संख्या बढ़ गई है। हाईवे पर यह मवेशी बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं, जो यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। गोरेगांव शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मवेशी बीच सड़कों पर बैठे रहते हैं। रात के अंधेरे में मवेशी दिखाई नहीं देते हैं। जिस कारण अनेक व्यक्ति इसे टकराकर मौत का शिकार हो चुके हैं।
खाली पड़े कांजी हाउस, स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार
प्रतिदिन लावारिस मवेशियों की समस्या को लेकर दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन तथा यातायात पुलिस इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय महामार्गो पर सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में हाईवे की हलचल पर पुलिस प्रशासन ने नजर बनाई हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Gondia News: गोंदिया जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से कथित अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
गोंदिया में अजब-गजब मामला: खेत में मिले दो शावकों को बिल्ली समझ घर लाया किसान, सच सामने आते ही उड़े होश!
…ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके
लेकिन वहीं संबंधित विभाग को हाईवे पर हो रही यह समस्या दिखाई नहीं दे रही है। इस समस्या के लिए स्थानीक प्रशासन काफी हद तक जिम्मेदार है। इन लावारिस मवेशियों के लिए कांजी हाउस बनाए गए हैं जो पिछले अनेक वर्षों से खाली पडे है। स्थानीय प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
