बीच रास्ते में खड़ी बस (फोटो नवभारत)
Gondia ST Bus Breakdown: राज्य परिवहन महामंडल द्वारा सर्वसुविधायुक्त शिवशाही-शिवाई बस सेवा शुरू करने के बाद दूसरी बसों के रखरखाव की ओर अनदेखी की जा रही है। इसके चलते यह बस सेवा बीच रास्ते में ही पंक्चर या खराब हो जाने से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना गोंदिया में गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे के दौरान यात्रियों को करना पड़ा। अर्जुनी मोरगांव से गोंदिया की आ रही बस क्र. एमएच 07 – सी 9147 अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित पाटेकुर्रा के पास तकनीकी खामी के चलते थम गई।
इस दौरान बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। करीब 1 घंटे तक उस मार्ग पर कोई बस नहीं आने के कारण यात्रियों को वहीं खड़े रहकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सुरक्षित यात्रा के लिए एसटी बसों को आम लोग प्राथमिकता देते हैं। यात्रियों के इसी भरोसे के कारण ही रापनि प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इस भरोसे को टिकाए रखने के लिए यात्री सुविधाओं के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है। लेकिन यात्रियों को सुरक्षित और सुखद सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के गोंदिया डिपो को पुरानी बसों की चिंता सता रही है।
विभाग की ज्यादातर बसें 10 वर्ष से अधिक पुरानी है। अब इनकी आयु सीमा पार हो गई है। ऐसे में यात्री सुरक्षा के लिहाज से अगर इन्हें हटा दिया जाता है तो विभाग को यात्री परिवहन में दिक्कतें होंगी।
गोंदिया डिपो की बसें पुरानी हो गई है। यह बसें कहीं भी बंद पड़ जाती है। खटारा बसों को सड़क से हटाकर नई बसें लाने की तैयारी है, लेकिन यह कब संभव होगा, कोई नहीं बता सकता।
यह भी पढ़ें:- लातूर में कृषि अधिकारी समेत 7 पर गिरी गाज, सहकार मंत्री का औचक छापा, अफसर-कर्मचारी थे नदारद
इसी बीच 18 सितंबर को अर्जुनी मोरगांव से निकली बस सुबह करीब 8 बजे गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित पाटेकुर्रा गांव के पास बंद पड़ गई। इस बस में करीब 30-35 यात्रि सवार थे। बस बंद पड़ने से यात्रियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे यात्रियों में रापानि के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।
गोंदिया डिपो में करीब 39 बसें 10 वर्ष पुरानी है। जो आज भी सड़कों पर दौड़ रही है। यहीं कारण है कि यह बसें चलते-चलते कहीं भी बंद पड़ रही है। जिससें यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका रापानि से विश्वास उठ रहा है। इस ओर राज्य परिवहन निगम को ध्यान देने की जरूरत है।
अर्जुनी मोरगांव से निकली एसटी बस अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर स्थित पाटेकुर्रा गांव के पास बीच रास्ते में बंद पड़ गई। इस बीच करीब 1 घंटे तक कोई बस नहीं आने से उन्हें पाटेकुर्रा स्थित बस स्टैंड व पान-चाय की टपरी पर खड़े रहकर दूसरी बस की बांट देखना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।