- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Smart Meter Fraud Allegations Sadak Arjuni Devri Mahavitaran
स्मार्ट मीटर या ‘स्मार्ट’ धोखा? गोंदिया में महावितरण का कारनामा, बिना बताए काट रहे बिजली!
Smart Meter Controversy Maharashtra: सड़क अर्जुनी और देवरी में स्मार्ट मीटर पर बवाल! बिना नोटिस 30 दिन में कट रही बिजली। क्या महावितरण कर रहा ग्राहकों से धोखा? अभियंता के बयान ने मचाया हड़कंप।
- Written By: प्रिया जैस

स्मार्ट मीटर विवाद (सौजन्य-नवभारत)
Mahavitaran Electricity Bill: सड़क अर्जुनी व देवरी तहसील में महावितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है और अब इस प्रक्रिया पर नागरिकों द्वारा गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाते समय पूरी जानकारी दिए बिना ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है।
नागरिकों के अनुसार, स्मार्ट मीटर में ऐसा सिस्टम लगाया गया है कि अगर कोई ग्राहक एक महीने के अंदर बिजली का बिल नहीं भरता है, तो 30 से 32 दिन बाद बिजली अपने आप कट जाती है। उसके बाद, ग्राहक द्वारा बिल चुकाने के कुछ समय बाद बिजली फिर से शुरू हो जाती है।
महावितरण की गाइडलाइन में क्या लिखा है?
महावितरण की कोर्ट गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी ग्राहक की लाइट बंद करने से पहले 15 दिन पहले नोटिस दिया जाता है। लेकिन यह महावितरण की लापरवाही है कि बिना कोई पहले से नोटिस दिए ग्राहक की लाइट काट दी जाती है। नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि महावितरण के कर्मचारी – अधिकारी ग्राहकों को इस जरूरी जानकारी के बारे में पहले से नहीं बताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में नौकरियों की होगी बौछार! XSIO पार्क से मिलेगा 2,500 लोगों को रोजगार, जानें क्या है खास
नागपुर यूनिवर्सिटी सीनेट में भारी हंगामा! पीएचडी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर भड़के सदस्य
भयंकर गर्मी की दस्तक! वर्धा का तापमान 40°C के पार, लू से बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके
बड़ी खबर: वर्धा में 15 मार्च तक होगी कपास की खरीदी, क्या आखिरी दिनों में बढ़ेंगे दाम?
नागरिकों का कहना है कि जब घर पर कोई नहीं होता, तब कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कई गरीब और किसान परिवारों को एंड्रॉयड मोबाइल या ऑनलाइन सिस्टम की पूरी जानकारी नहीं होती। इसलिए, उन्हें एसएमएस या मेल से भेजे गए नोटिफिकेशन की जानकारी नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें – 198 परिवारों की चीखें हैं ये! इंसान और बाघ की जंग में फेल हुआ प्रशासन; कब लागू होगी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट?
ऐसे में, अगर समय पर बिल नहीं भरा गया, तो अचानक बिजली कटने पर गरीब परिवारों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन सबके चलते, क्या महावितरण स्मार्ट मीटर के नाम पर नागरिकों के साथ धोखा कर रहा है? यह सवाल अब स्थानीय नागरिक उठा रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि इस मामले पर संज्ञान ले और नागरिकों को सही जानकारी दे।
बिल भरते ही ऑटोमेटिक लाइट हो जाएगी शुरू
सड़क अर्जुनी के अभियंता सुनील रेवतकर ने बताया कि हम ग्राहकों को स्मार्ट मीटर के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं। हमारा एक टारगेट होता है। अगर हम ग्राहकों को स्मार्ट मीटर के बारे में पूरी जानकारी देंगे, तो ग्राहक हमें स्मार्ट मीटर बदलने नहीं देंगे। स्मार्ट मीटर का बिल नहीं भरने पर 30 से 45 दिन बाद ऑटोमैटिक लाइट बंद हो जाती है। बिल भरने के बाद ऑटोमैटिक लाइट चालू हो जाती है।
Smart meter fraud allegations sadak arjuni devri mahavitaran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में गूंजेगी फाल्गुनी पाठक की आवाज, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई
Mar 08, 2026 | 01:43 PMविदर्भ में नौकरियों की होगी बौछार! XSIO पार्क से मिलेगा 2,500 लोगों को रोजगार, जानें क्या है खास
Mar 08, 2026 | 01:42 PMसाड़ी पहनकर बर्फीली पहाड़ियों पर महिलाओं ने किया स्नोबोर्डिंग, अनोखा वीडियो हुआ वायरल
Mar 08, 2026 | 01:36 PMकहीं आपकी लिपस्टिक तो नहीं बना रही होंठों को काला? रोजाना इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
Mar 08, 2026 | 01:35 PMनागपुर यूनिवर्सिटी सीनेट में भारी हंगामा! पीएचडी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर भड़के सदस्य
Mar 08, 2026 | 01:34 PMबांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका: पुजारी समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत का माहौल
Mar 08, 2026 | 01:28 PMभयंकर गर्मी की दस्तक! वर्धा का तापमान 40°C के पार, लू से बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके
Mar 08, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM











