टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में गूंजेगी फाल्गुनी पाठक की आवाज, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई

Falguni Pathak टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर प्रस्तुति को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।
Falguni Pathak to perform at the closing ceremony of the T20 World Cup 2026 final
फाल्गुनी पाठक (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Falguni Pathak T20 World Cup Performance: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य मुकाबले से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी भी खास होने वाली है, जिसमें मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक अपनी प्रस्तुति देंगी।

सिंगर ने इस बड़े मंच पर परफॉर्म करने को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान फाल्गुनी पाठक ने बताया कि वह इस खास मौके को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं पिछले दो रातों से सो भी नहीं पाई हूं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करना मेरे लिए पहला अनुभव होगा।

भारत की जीत की भी जताई उम्मीद

फाल्गुनी पाठक ने आगे कहा कि इस आयोजन को लेकर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को उनका परफॉर्मेंस पसंद आएगा। सिंगर ने बातचीत के दौरान मैच को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से आए फैंस के बीच मैच देखना भी उनके लिए खास अनुभव होगा। मैं भी एक क्रिकेट फैन हूं और मैच का पूरा आनंद लूंगी। भगवान ने चाहा तो भारत जरूर जीतेगा। फाल्गुनी पाठक के इस बयान के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुखबीर सिंह भी करेंगे परफॉर्म

क्लोजिंग सेरेमनी में फाल्गुनी पाठक के अलावा मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह भी अपनी प्रस्तुति देंगे। सुखबीर सिंह ने भी इस आयोजन को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी क्रिकेट दर्शकों के सामने परफॉर्म नहीं किया है, इसलिए यह उनके लिए बेहद खास अनुभव होने वाला है। फाल्गुनी पाठक भारतीय संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह खास तौर पर गुजराती लोक संगीत से प्रेरित अपने फोक और पॉप गानों के लिए जानी जाती हैं।

फाल्गुनी पाठक की लोकप्रिय

1987 से संगीत की दुनिया में सक्रिय फाल्गुनी पाठक के गाने देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। खासकर नवरात्रि के दौरान उनके लाइव कॉन्सर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनका गाना लंदन के लिंबड़ी रिलीज हुआ था, जो संगीतकार मेहुल सुरती के साथ उनका एक खास कोलैबोरेशन है और एल्बम उंबरो का हिस्सा है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उनकी प्रस्तुति इस भव्य आयोजन को और भी यादगार बनाने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com