गोंदिया: दपूमरे नागपुर मंडल का ‘रेल वन ऐप’ अभियान; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी रेलवे की सभी डिजिटल सेवाएं
Gondia News: दपूमरे नागपुर मंडल ने यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने हेतु 'रेल वन ऐप' का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके जरिए लाइव स्टेटस, टिकट बुकिंग और फीडबैक जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी
- Written By: रूपम सिंह
गोंदिया: दपूमरे नागपुर मंडल का 'रेल वन ऐप' अभियान; (सौ.नवभारत)
Gondia Railway Station News: गोंदिया दपूमरे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ‘रेल वन ऐप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नागपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह की अगुवाई व मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख व व्यस्ततम स्टेशनों पर बड़े आकार के आकर्षक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर तथा डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को रेल वन ऐप की जानकारी दी जा रही है।
प्रमुख स्टेशनों जैसे गोंदिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, नैनपुर, डोंगरगढ़, राजनांदगांव व अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह प्रचार सामग्री प्रमुख स्थानों पर लगाई गई है, ताकि अधिकतम यात्रियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। इसके अतिरिक्त, टिकट काउंटरों, आरक्षण कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्म प्रवेश द्वारा व फुट ओवर ब्रिज के समीप भी पोस्टर लगाए गए हैं। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सीधे संवाद के माध्यम से ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
रेल वन ऐप के प्रमुख विशेषताएं
एक ही ऐप में रेलवे की विभिन्न सेवाओं का समेकित प्लेटफॉर्म, ट्रेन की लाइव स्थिति, आगमन प्रस्थान समय की त्वरित जानकारी, आरक्षण, अनारक्षित टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट संबंधी सेवाएं, कोच पोजीशन व प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी, शिकायत, सुझाव व फीडबैक दर्ज करने की ऑनलाइन सुविधा, पारदर्शी, सुरक्षित व समय की बचत करने वाली सेवा, डिजिटल भुगतान की सुविधा से नकदरहित लेन-देन को बढ़ावा, 24×7 उपलब्धता, जिससे किसी भी समय जानकारी प्राप्त की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
मुख्यमंत्री ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता का परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ी नाराजगी
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
ये भी पढ़ें:-CM फडणवीस ने यवतमाल को दी बड़ी सौगात, 570 करोड़ की जिला वार्षिक योजना को मिली अंतिम मंजूरी
सेवा प्रणाली होगी आधुनिक और लोगों के लिए सुव्यवस्थित
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने बताया की भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक व तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रेल वन ऐप एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि स्टेशन पर भीड़भाड़ में कमी आएगी तथा सेवा प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी।
