Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सालेकसा में EVM की सील तोड़ी, ईवीएम मशीन ‘ऑन-ऑफ’ करने पर गरमाया माहौल, उम्मीदवार नाराज

EVM Seal Broken: सालेकसा नगर पंचायत में ईवीएम की सील तोड़ी गई और ऑन-ऑफ किया गया। उम्मीदवारों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, चुनाव अधिकारियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग का दावा किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 04, 2025 | 09:52 AM

सालेकसा में हंगामा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salekasa Nagar Panchayat: सालेकसा नगर पंचायत के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम को ऑन-ऑफ कर स्ट्रांग रूम में रखने की प्रक्रिया तहसील कार्यालय में की जा रही थी। इस दौरान 17 प्रभागों की ईवीएम की सील तोड़कर दोबारा ‘ऑन’ किए जाने का गंभीर आरोप स्थानीय उम्मीदवारों ने लगाया है, जिससे सालेकसा में बड़ी हलचल मच गई है।

कोई गड़बड़ी नहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्धः कांबले

इसी बीच चुनाव निर्णय अधिकारी मोनिका कांबले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मशीन स्विच ऑन-ऑफ है या नहीं यह जांचने के लिए कंट्रोल यूनिट देखा गया है। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है। वर्तमान में तहसील कार्यालय परिसर में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है। आगे की जांच और रिपोर्ट की प्रतीक्षा सभी कर रहे हैं तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उम्मीदवारों और नागरिकों ने की है।

तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन

उम्मीदवारों और प्रतिनिधियों के अनुसार बिना किसी पूर्व सूचना या उपस्थिति के यह कार्रवाई की गई। इसलिए क्या ईवीएम में छेड़छाड़ की गई? ऐसा संदेह अब उम्मीदवारों द्वारा व्यक्त किया जा रहा है। इस घटना के बाद तहसील कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण वातावरण निर्मित हो गया है और कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

सम्बंधित ख़बरें

नायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय

ठाणे में 12-13 मार्च को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप

विधानसभा में महिला दिवस कार्यक्रम, सीएम फडणवीस ने विपरीत परिस्थितियों से उभरने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

छत्रपति संभाजीनगर: बकाया पानी बिल पर होगी सख्ती, मनपा ने कर वसूली के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महत्वपूर्ण बिंदु

ईवीएम सील तोड़ने का उम्मीदवारों का आरोप, पूर्व सूचना या प्रतिनिधियों की गैर-उपस्थिति की जानकारी, तनावपूर्ण वातावरण, पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया गया। चुनाव अधिकारियों का स्पष्टीकरण और वीडियो रिकॉर्डिंग का दावा।

यह भी पढ़ें – 26/11 का हीरो बनेगा महाराष्ट्र का नया DGP, सरकार ने की सिफारिश! अब मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को भेज दिए

संपूर्ण स्थिति का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। संबंधितों पर कार्रवाई करने के पूर्ण अधिकार राज्य चुनाव आयोग के हैं और इस विषय पर अंतिम निर्णय आयोग ही करेगा।

  • मिनाज मुल्ला, अपर जिलाधीश, गोंदिया

Salekasa evm seal todi on off controversy nikay chunav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 09:51 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.