गोंदिया में तेंदुए का तांडव बरकरार, हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, नागरिकों के लिए सतर्कता निर्देश जारी
Gondia News: गोंदिया में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने गाइडलाइन जारी की। तेंदुए के हमले के बाद नागरिकों से सावधानी बरतने और फर्जी वीडियो न फैलाने की अपील की गई है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Leopard Attack Gondia News: गोंदिया जिले के कुछ क्षेत्रों में हाल ही के दिनों में वन्यप्राणी-मानव संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन विभाग द्वारा सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वन विभाग ने नागरिकों से शाम के बाद छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर न छोड़ने, अंधेरा होने के बाद खेतों, नदी किनारे तथा जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले न जाने देनें, घर के आसपास पर्याप्त विद्युत प्रकाश व्यवस्था रखने तथा घर के चारों ओर मौजूद झाड़ियां, घास और कांटेदार पौधों को साफ रखने, मुर्गी, बकरी, श्वान जैसे पालतू जानवरों को रात के समय सुरक्षित बाड़े में रखने का आह्वान किया गया है।
नागरिकों से रात में बाहर निकलते समय लाठी और टॉर्च साथ रखने, तेंदुआ दिखाई देने पर तेज आवाज न करने के बजाय वन विभाग के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करने, गलत जानकारी साझा नहीं करने और वन विभाग के निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग का आह्वान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
यह भी पढ़ें:- गोंदिया जिले में 203 कक्षा कमरों का निर्माण, जल्द ही पुरानी इमारत को गिराकर बनाई जाएगी नई इमारत
एआई से तैयार वीडियों न करें प्रसारित
- उल्लेखनीय है कि तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खड़की डोंगरगांव में 9 जनवरी की सुबह करीब 7.30 बजे हियांश रहांगडाले (4) पर तेंदुए ने अचानक प्राणघातक हमला कर दिया था।
- इस हमले में बालक की मृत्यु हो गई थी।
- वन विभाग ने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार या पुराने या अन्य स्थानों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया अथवा प्रसार माध्यमों में प्रसारित न किए जाएं। ऐसा करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
