- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Rpf Nagpur Division Community Policing Railway Safety Awareness Campaign
RPF का सामुदायिक पुलिसिंग अभियान: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए बच्चों को खेलों के जरिए किया जागरूक
RPF नागपुर मंडल ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी और ट्रैक पर अवरोध रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। खेल-कूद और काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को रेल सुरक्षा का महत्व समझाया गया।

RPF Nagpur Railway Safety: गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा नागपुर मंडल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ट्रेनों पर पत्थरबाजी, रेल पटरियों पर अवरोध डालने जैसी खतरनाक घटनाओं को रोकना है।
रेल सुरक्षा रिपोर्टों के विश्लेषण में सामने आया है कि अधिकतर घटनाएं रेल लाइन के पास रहने वाले बच्चों द्वारा खेल-खेल या जिज्ञासा में की जाती हैं। हालांकि, ऐसे कृत्य गंभीर अपराध होने के साथ-साथ रेल दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, जिससे यात्रियों की जान-माल को खतरा और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।
यह अभियान नागपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों, गांवों और कस्बों में जाकर बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम प्रमुखों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जुना धामणगांव ग्राम पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा: लोकवर्गणी से पहले ही जारी किया वर्क ऑर्डर, भ्रष्टाचार के आरोप
गोंदिया में मरीजों को घर पर मिलेगी ‘पॅलिएटिव केअर’ सुविधा; गंभीर बीमारियों के लिए होम केयर किट और बेड आरक्षित
अर्जुनी नगर पंचायत; विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली निर्माण, तीन माह में ही उखड़ने लगा सीमेंट
सालेकसा: कारूटोला के खेत में मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, हत्या या करंट से मौत? पुलिस जांच में जुटी
खेलकूद के जरिए सकारात्मक संदेश
अभियान के दौरान बच्चों के लिए क्रिकेट, शतरंज, दौड़, चम्मच दौड़ और ट्रे पासिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व खाद्य सामग्री दी जा रही है। साथ ही काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें रेल सुरक्षा का महत्व समझाया जा रहा है।
बच्चों और अभिभावकों को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि रेल लाइन के पास जाना, पत्थर फेंकना या ट्रैक पर कोई वस्तु रखना न केवल खतरनाक है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है।
रेलवे हेल्पलाइन पर दें सूचना
16 अप्रैल से यह अभियान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया है। गोंदिया तहसील के गुदमा गांव की एक निजी पूर्व-प्राथमिक शाला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RPF ने अपील की है कि यदि कहीं ट्रेनों पर पत्थरबाजी, ट्रैक पर अवरोध या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी RPF पोस्ट को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Rpf nagpur division community policing railway safety awareness campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, BJP ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, पुलिस हिरासत में बांसुरी स्वराज
Apr 18, 2026 | 06:07 PMAditya Dhar नहीं थे ‘शरारत’ गाने के पक्ष में, फिर विजय गांगुली ने बदला नजरिया, बना फिल्म का सबसे खास हिस्सा
Apr 18, 2026 | 06:06 PMनासिक TCS केस: दिल्ली बम धमाके के आरोपी से निदा खान के तार? ATS की एंट्री से मचा हड़कंप, 3 घंटे तक कड़ी पूछताछ
Apr 18, 2026 | 06:02 PMCSK vs SRH: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे MS Dhoni? प्रैक्टिस वीडियो देख झूम उठे फैंस
Apr 18, 2026 | 05:59 PMAkshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पूजा की सही विधि नोट कीजिए, सोना-चांदी खरीदने का समय भी
Apr 18, 2026 | 05:59 PMअमरावती में भीषण गर्मी का अलर्ट: दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें, आयुक्त वर्षा लड्डा की खास अपील
Apr 18, 2026 | 05:54 PMपड़ोसी मुल्क के स्टार खिलाड़ी की हालत नाजुक, भारत के अस्पताल में चल रहा इलाज, अफरीदी-अकमल ने मांगी दुआ
Apr 18, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














