- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Juna Dhamangaon Gram Panchayat Work Order Corruption Scam Allegations
जुना धामणगांव ग्राम पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा: लोकवर्गणी से पहले ही जारी किया वर्क ऑर्डर, भ्रष्टाचार के आरोप
Gondia News: जुना धामणगांव ग्राम पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर लोकवर्गणी जमा होने के 6 माह पहले ही वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Dhamangaon Railway News: जुना धामणगांव ग्राम पंचायत एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ता विशाल पोल ने भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 4 जून 2025 को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निविदा जारी की थी। 13 जून 2025 को निविदाएं खोली गईं और 8 जुलाई 2025 को संबंधित ठेकेदार को कार्यारंभ आदेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिया गया।
बताया गया है कि यह कार्य जनसुविधा योजना के तहत किया जाना था, जिसमें शासन नियमों के अनुसार पहले 10 प्रतिशत लोकवर्गणी जमा करना अनिवार्य है। इसके बावजूद आरोप है कि तत्कालीन सचिव अहिरवार ने लोकवर्गणी जमा होने से पहले ही ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के गोंदिया में सनसनी! मामूली विवाद में BSF जवान ने सरेआम चलाई गोली, तिरोड़ा इलाके में मचा हड़कंप
गोंदिया केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें नागरिक, सांसद प्रशांत पडोले ने ‘दिशा’ बैठक में दिए निर्देश
आमगांव के बीड़ी मजदूरों की चेतावनी, अस्पताल बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन
सड़क पर खड़े वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, गोरेगांव में बैंकों के बाहर चरमराई यातायात व्यवस्था
ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड के मुताबिक, लोकवर्गणी 23 मार्च 2026 को जमा की गई, जबकि कार्यारंभ आदेश जुलाई 2025 में ही दे दिया गया था। यानी करीब छह महीने पहले ही आदेश जारी कर दिया गया। वहीं 31 दिसंबर 2025 को हुई ग्राम पंचायत बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि चर्चा के बाद ही कार्यारंभ आदेश दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही आदेश जारी हो चुका था। इससे सरपंच और सचिव की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि ठेकेदार ने 24 नवंबर 2025 को आवेदन देकर वर्क ऑर्डर की मांग की। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि उसके पास पहले से कार्यारंभ आदेश नहीं था, तो उसने काम कैसे पूरा किया।
शिकायतकर्ता ने ग्राम सेवक, सरपंच और संबंधित सदस्यों पर मिलीभगत कर आर्थिक लाभ के लिए नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर फौजदारी कार्रवाई करने की मांग शासन और प्रशासन से की गई है।
Juna dhamangaon gram panchayat work order corruption scam allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नगर पालिका उपचुनाव का ऐलान, प्रभाग 9-ए में बढ़ी हलचल; 18 मई से नामांकन
May 14, 2026 | 03:48 PMNEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
May 14, 2026 | 03:47 PMवाशिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
May 14, 2026 | 03:46 PMगड़चिरोली में जंगल बना खतरा, तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर का हमला
May 14, 2026 | 03:42 PMAlia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान
May 14, 2026 | 03:41 PMहोर्मुज में भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी; सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
May 14, 2026 | 03:39 PMAI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड
May 14, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














