- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Praful Patel Support Madhuri Nasare Gondia Election
‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी वोटों से विजयी बनाएं: प्रफुल पटेल
Praful Patel: गोंदिया में प्रफुल पटेल ने नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. माधुरी नासरे को भारी वोटों से विजयी बनाने की अपील की। शहर विकास और राकांपा नेतृत्व पर जोर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी वोटों से विजयी बनाएं: प्रफुल पटेल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia NCP News: कव्वाली मैदान, संजय नगर, गोंदिया में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रफुल पटेल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. माधुरी नासरे तथा पार्षद पद के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए ‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गोंदिया शहर में सड़कों, पेयजल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और यातायात से जुड़ी कई गंभीर समस्याएँ हैं। नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अनेक नए उपक्रमों की योजना तैयार है। एक स्वच्छ और सुंदर शहर हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए गोंदिया नगर परिषद चुनाव में राकांपा के उम्मीदवारों को जनसमर्थन मिले, यह हमारी अपेक्षा है।
डॉ. माधुरी नासरे-योग्य, ईमानदार, सुशिक्षित और जुझारू महिला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए नगराध्यक्ष पद के लिए डॉ. माधुरी नासरे को उम्मीदवार बनाया है। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। वे प्राध्यापिका रही हैं और वर्षों तक हजारों विद्यार्थियों को श्रेष्ठ मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने व्यापक पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बड़ी कर्ज माफी का काउंटडाउन शुरू: कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने 30 जून की समयसीमा तय की
महिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, 242 स्थानों के सेफ्टी ऑडिट में पैनिक बटन सिस्टम फेल
इतिहास रचने से चूकी नागपुर मनपा! माया इवनाते के राज्यसभा जाने से बिगड़े समीकरण; कौन होगा नया अग्निशमन प्रमुख?
नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रीवा एक्सप्रेस में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 6.68 लाख बरामद
गोंदिया नगर परिषद निवडणुकीत राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाने तडफदार, कार्यक्षम व विकासाची दृष्टी असलेले उमेदवार दिले आहेत. नगर परिषदेची नवीन इमारत, शहराचे सुशोभीकरण, सर्व प्रभागात एलईडी लाइटची व्यवस्था करणे, मुख्य चौकामध्ये सीसीटीव्ही कॅमेरे लावणे, प्रभागातील मुख्य ठिकाणी शौचालयांचे… pic.twitter.com/puWm3CsFco — Praful Patel (@praful_patel) November 29, 2025
महिला अर्बन बैंक की लंबे समय तक अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संस्था को लाभ की दिशा में अग्रसर कर अपनी कार्यकुशलता सिद्ध की है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे विभिन्न संस्थाओं तथा सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान चुनाव प्रचार में भी वे लगातार जनसंपर्क और पदयात्राओं के माध्यम से जनता के बीच अग्रणी दिखाई दे रही हैं।
नेतृत्व पर भरोसा जताने की चर्चा
एक ओर डॉ. नासरे का ईमानदार एवं जुझारू व्यक्तित्व और दूसरी ओर सांसद प्रफुल पटेल का संरक्षण यह शहर में विकास की नई उम्मीद और विश्वास का आधार बन रहा है। इसी कारण अबकी बार राकांपा को अवसर देने और प्रफुल पटेल के नेतृत्व पर भरोसा जताने की चर्चा तेज़ है।
ये भी पढ़े: गोंदिया की राजनीति में आया भूचाल, महायुति के तीनों दल आमने-सामने, रंगत लाएगा मुकाबला
इस अवसर पर मोतीलाल कुरील, मुस्तफा सिद्दीकी, रमेश मेश्राम, दिलीप सोनवाने, ओमप्रकाश कावले, राजेश भावे, रूपेश कांबली, नसरुद्दीन खान, शकील भाई सहित बड़ी संख्या में मतदाता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Praful patel support madhuri nasare gondia election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में शिंदे मॉडल…नीतीश कुमार को बाजपा ने हाईजैक कर लिया, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बोला हमला
Mar 05, 2026 | 01:32 PMमहाराष्ट्र में बड़ी कर्ज माफी का काउंटडाउन शुरू: कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने 30 जून की समयसीमा तय की
Mar 05, 2026 | 01:31 PMरश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड से साउथ तक दिखी चमक
Mar 05, 2026 | 01:31 PMबहनें आज भूल से ये गलती न करें, शाम को इस दिशा में यमराज के नाम दीपक जरूर जलाएं
Mar 05, 2026 | 01:27 PMमहिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, 242 स्थानों के सेफ्टी ऑडिट में पैनिक बटन सिस्टम फेल
Mar 05, 2026 | 01:27 PMइतिहास रचने से चूकी नागपुर मनपा! माया इवनाते के राज्यसभा जाने से बिगड़े समीकरण; कौन होगा नया अग्निशमन प्रमुख?
Mar 05, 2026 | 01:25 PMसेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM











