गोंदिया के किसान आर्थिक संकट में, धान खरीद केंद्रों पर भुगतान अटका
Gondia Farmers: आष्टी तहसील के गर्रा बघेड़ा, चिखला और बघेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के रबी धान खरीद केंद्रों पर किसानों का भुगतान निधि के अभाव में अटक गया है। किसानों ने धान जमा किया।
Gondia Farmers (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia News: आष्टी, चिखला और बघेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के रबी धान खरीद केंद्रों में इस वर्ष हजारों किसानों ने शासन के नियमों के तहत बड़ी मात्रा में धान जमा किया है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक निधि मंजूर नहीं किए जाने के कारण पूरी खरीद प्रक्रिया ठप पड़ गई है। इससे क्षेत्र के किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। शासन की तय प्रक्रिया के अनुसार, खरीद केंद्रों पर धान जमा होने और उसकी रसीद मिलने के बाद ही धान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
लेकिन वर्तमान में निधि उपलब्ध नहीं होने से यह पूरी व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे किसानों के दैनिक और व्यावसायिक आर्थिक व्यवहार पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति पर तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के तहसील सहसचिव विलास गोपाले ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ये भी पढ़े: शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
तीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
आष्टी क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री का पैसा नहीं मिला
उन्होंने कहा कि किसानों ने शासन के आवाहन पर भरोसा करते हुए अपना धान खरीद केंद्रों पर बिक्री किया, लेकिन आज वही किसान अपने ही पैसे के लिए दरदर भटक रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। शासन को तुरंत आवश्यक निधि मंजूर कर किसानों की बकाया राशि उनके बैंक खातों में जमा करनी चाहिए, अन्यथा किसानों के न्याय के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
