- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Np Will Set Up Cubic Waste Project In Midc
नप एमआयडीसी में स्थापित करेगी घन कचरा प्रकल्प
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प के लिए कोई जगह देने तैयार नहीं होने से नप संकट में फंस गई है. इस समस्या का निवारण करने के लिए नप एमआयडीसी में प्रकल्प स्थापित करेगी. इस लिए नप ने अब जगह की खोज शुरू करने का निर्णय नप की विशेष सभा में सर्वानुमति से किया है. मोक्षधाम परिसर में डाले जाने वाले कचरे व उसमें आग लगाने से गणेश नगर व परिसर के नागरिकों को परेशानी होने पर उन्होंने मोक्षधाम क्षेत्र में कचरा डालने से मनाई की है.
नगराध्यक्ष अशोक के. इंगले की अध्यक्षता में हुई सभा में सबसे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के पार्टी नेता व सभापति सतीश देशमुख ने अब नप द्वारा मोक्षधाम परिसर में कचरा डालने से मना करने पर इस विषय को बाजु रखकर नई जगह खोजने पर चर्चा करें ऐसा प्रतिपादन किया. वहीं सभापति राजकुमार कुथे ने गणेश नगर परिसर में निर्माण हुई परिस्थिति गंभीर है इस पर पर्यायी व्यवस्था करना जरूरी बताया.
इसी तरह कचरे की व्यवस्था करने के लिए 4-5 जगह की जानकारी दी. पार्षद जीतेंद्र पंचबुद्धे ने नप की स्वास्थ्य सेवा पर लचर होने का आरोप लगाते हुए उस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की. उन्होंने कहा कि फिलहाल गणेश नगर परिसर के हजारों नागरिक सडक पर उतरे लेकिन भविष्य में इस तरह की स्थिति रहने पर शहर के डेढ़ लाख नागरिक सड़क पर उतरेंगे. इसके लिए व्यवस्था करने की जरूरत बताई.
सम्बंधित ख़बरें
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
रुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
आज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
गोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
इस पर भाजपा के पार्टी नेता घनश्याम पानतवने ने शहर का कचरा डालने के लिए शहरवासियों का ही विरोध है. इसी तरह कहीं भी नागरिक जगह देने तैयार नहीं है. जिससे उन्होंने कहा कि नप का प्रकल्प एमआयडीसी स्थापित करना उचित बताया. इस पर सभी ने सहमति दर्शाई व अब एमआयडीसी में प्रकल्प निर्माण करने व उसके लिए जगह की खोज करने का निर्णय सर्वानुमति से किया गया है.
समस्या होगी हल
जिला मुख्यालय वाली सबसे बड़ी इस नप द्वारा कचरे की समस्या हल करने के लिए एमआयडीसी में जगह की खोजने व जगह मिलने पर नप तत्काल काम शुरू करेगी. इसके लिए नप के पास लगभग 8 करोड़ रु. निधि भी उपलब्ध है. जिससे जगह मिलते ही कुछ ही दिनों में संपुर्ण शहर के कचरे की समस्या हल हो जाएगी. ऐसी जानकारी मुख्याधिकारी करणकुमार चव्हान ने दी है.
15 दिन के लिए जगह की अस्थायी व्यवस्था
गणेश नगर वासियों के विरोध के बाद अब नप ने मोक्षधाम परिसर में कचरा डालना बंद किया है. इसके बाद कचरा पिंडकेपार में 15 दिन के लिए एक शासकीय जगह पर डालने की अस्थायी व्यवस्था की गई है.
Np will set up cubic waste project in midc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










